Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बड़ा जामदा नोवामुंडी मार्ग पर हाथियों का झुंड वाहन चालकों में दहशत सड़क पर लगा जाम वन विभाग ने दी चेतावनी…




पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ा जामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर देर रात 17 हाथियों का झुंड आ गया। सुखचेन मोटर्स के सामने अचानक हाथियों को देखकर वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सड़क पर कुछ देर यातायात ठप रहा। इस झुंड में छोटे हाथी के बच्चे भी शामिल थे। पिछले कुछ दिनों से यह 17 हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में घूम रहा है। देर रात झुंड के सड़क पर आने से कई वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं और हाथियों के निकलने का इंतजार किया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पटाखे छोड़कर हाथियों को सड़क से हटाकर जंगल की ओर भेजा। विभाग ने चालकों को सावधान रहने को कहा है। अपील है कि हाथियों का झुंड दिखने पर सुरक्षित दूरी रखें। छोटे बच्चे भी हैं। इसलिए सावधानी बरतें। उनके पास जाने या रास्ता रोकने की कोशिश न करें। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों के हमले हुए हैं। झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता है। वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है, ताकि कोई हादसा न हो।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top