Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बालूमाथ में अपेंडिक्स ऑपरेशन के बाद किशोरी की मौत परिजनों का आरोप अस्पताल कर्मी शव लेकर रांची गए वहां छोड़कर हुए फरार…




लातेहार जिले के बालूमाथ में अपेंडिक्स के ऑपरेशन के बाद 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने रविवार को शेरेगड़ा रोड स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने और उनकी गैरमौजूदगी में शव को रांची ले जाने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान शेरेगड़ा पंचायत के जतरा टांड़ टोला निवासी खेमनाथ गंझू की बेटी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। वह शेरेगड़ा उच्च विद्यालय में छठी कक्षा की छात्रा थी। उसके भाई चंद्रिका गंझू और बहन सारो देवी ने बताया कि शिवानी को अपेंडिक्स की शिकायत के बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार, अल्ट्रासाउंड के लिए 800 रुपए और खून की जांच के लिए 1500 रुपए लिए गए। ऑपरेशन का खर्च 15 हजार रुपए बताया गया था, जिसमें 10 हजार रुपए जमा कराए गए। इसके बाद चिकित्सकों ने एक अन्य बीमारी बताकर इलाज के लिए 11 हजार रुपए अतिरिक्त मांगे थे। रात में बिगड़ी तबीयत, मौत के बाद रांची ले जाने का आरोप परिजनों ने बताया कि शनिवार को शिवानी का ऑपरेशन किया गया था। रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और मध्यरात्रि में उसकी मौत हो गई। उनका आरोप है कि परिवार के पुरुष सदस्यों की गैरमौजूदगी में अस्पताल के कुछ कर्मचारी शव को रांची लेकर चले गए। रांची पहुंचने के बाद तीन-चार अस्पतालों में किशोरी को भर्ती कराने की कोशिश की गई, लेकिन कहीं उसे भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद कर्मचारी उसे केशव हॉस्पिटल नामक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन रांची पहुंचे और रविवार को शव लेकर बालूमाथ स्थित अफजल लाइफ केयर हॉस्पिटल पहुंचे। इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने दो महिला कर्मचारियों को पूछताछ के लिए थाने भेजा हंगामे और घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पूछताछ के लिए अस्पताल में मौजूद दो महिला कर्मचारियों को पुलिस थाने ले गई। वहीं, अस्पताल संचालक और अन्य चिकित्सा कर्मचारियों के फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। वहां मौजूद कर्मचारियों से पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि अपेंडिक्स के ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। परिजनों से आवेदन देने को कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच और कार्रवाई की मांग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घटना को लेकर बालूमाथ पूर्वी की जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। परिजनों की ओर से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद अब ऑपरेशन के दौरान अपनाई गई चिकित्सकीय प्रक्रिया, किशोरी की मौत के वास्तविक कारण और शव को रांची ले जाने के फैसले की जांच महत्वपूर्ण हो गई है। हालांकि, फिलहाल किसी चिकित्सकीय लापरवाही की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और परिजनों से भी आवेदन लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top