Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मंईयां सम्मान योजना के लिए अयोग्य ठहराए जाने से रोष



झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता की राह देख रही चूकरीपाड़ा पंचायत के महिषाधरा गांव की महिलाओं को बड़ा झटका लगा है। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रावताड़ा के महिषाधरा गांव की मंईयां सम्मान योजना की सभी महिलाओं को योजना के भौतिक सत्यापन के दौरान अयोग्य दर्शाया गया। इसके कारण गांव की सभी महिलाओं को सम्मान राशि मिलना बंद हो गया है। इससे नाराज ग्रामीण महिलाओं ने एकजुट होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, धालभूमगढ़ को एक मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि वे योजना के लिए पूरी तरह योग्य हैं। इसके बावजूद उन्हें अचानक अयोग्य करार दे दिया गया। महिलाओं के अनुसार, मई 2026 से उन्हें योजना की राशि का भुगतान नहीं मिल पा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top