Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मिग और टैंक पर चढ़ गए गुस्साए छात्र में आधी रात बारूदी आक्रोश रेप के दावों से रणक्षेत्र बना कैंपस…


होमताजा खबरदेश

मिग-23 और टैंक पर छात्रों का कब्जा: कैसे गर्ल्स हॉस्टल की चिंगारी में धधका LPU

Last Updated:

LPU में उस वक्त अराजकता फैल गई, जब एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की खबर ने हजारों छात्रों के सब्र का बांध तोड़ दिया. गुस्से से बेकाबू छात्र यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर में डिस्प्ले के लिए रखे भारतीय वायुसेना के मिग-23 लड़ाकू विमान और सेना के टैंकों पर जा चढ़े. वहां से इंसाफ के नारे गूंजने लगे और इन हैरतअंगेज तस्वीरों ने पूरे देश का ध्यान खींच लिया.

मिग-23 और टैंक पर छात्रों का कब्जा: कैसे गर्ल्स हॉस्टल की चिंगारी में धधका LPUZoom

छात्र प्रदर्शन करते हुए LPU कैम्पस में रखे मिग-23 फाइटर जेट और टैंकों की छत पर चढ़ गए.

पंजाब के जालंधर-फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) का शांत कैंपस रविवार तड़के अचानक किसी युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया. यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर एक छात्रा के साथ बाहरी शख्स द्वारा कथित दुष्कर्म की खबर फैलते ही हजारों छात्रों का गुस्सा ज्वालामुखी की तरह फट पड़ा. गुस्साए छात्रों ने विश्वविद्यालय के सुरक्षा घेरे को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. विरोध प्रदर्शन के दौरान सामने आई तस्वीरों ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है, जहां इंसाफ की मांग कर रहे छात्र परिसर में शोपीस के तौर पर रखे भारतीय वायुसेना के मिग-23 लड़ाकू विमान और सेना के टैंकों पर चढ़कर नारेबाजी करते नजर आए.

हालांकि दुष्कर्म के इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन छात्रों का आक्रोश इस कदर बेकाबू था कि हालात को संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सच्चाई सामने लाई जाएगी. वहीं दूसरी ओर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज एक दुर्भावनापूर्ण अफवाह करार दिया है. प्रबंधन का दावा है कि सोशल मीडिया पर चल रही बातों में कोई सच्चाई नहीं है, लेकिन कैंपस में फैली भारी अशांति ने सुरक्षा व्यवस्था और छात्र सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

टैंक और लड़ाकू विमान पर चढ़कर छात्रों का हल्लाबोल
कैंपस के भीतर हुए इस अप्रत्याशित प्रदर्शन ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.
मिग-23 और टैंक पर कब्जा: आक्रोशित छात्र सुरक्षा बैरिकेड्स तोड़ते हुए डिस्प्ले के लिए रखे मिग-23 लड़ाकू विमान और सैन्य टैंकों की छत पर चढ़ गए.
हजारों की तादाद में जुटी भीड़: रविवार तड़के सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों छात्र सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की.
हॉस्टल से शुरू हुई चिंगारी: कथित वारदात की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते पूरा कैंपस आक्रोश के घेरे में आ गया.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top