Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुंबई से सटे पालघर में एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका कई मजदूर घायल


Last Updated:

पालघर की एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया है. इस हादसे में कई मजदूर घायल हो गए हैं. फ‍िलहाल फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

मुंबई से सटे पालघर में एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका, कई मजदूर घायलZoom

पालघर में फैक्‍ट्री में आग, कई मजदूर घायल.

महाराष्ट्र से सटे पालघर में एक फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है. जिसमें कई मजदूर घायल हो गए हैं. धमाके की आवाज इतनी ज्‍यादा थी क‍ि उससे पूरा इलाका दहल गया. हालांक‍ि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच चुकी हैं और फि‍लहाल फैक्‍ट्री में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. घायलाें को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि यह फैक्ट्री पालघर के बोईसर एमआईडीसी में स्थित है. विराज प्रोफाइल नाम की इस कंपनी में अचानक यह धमाका हुआ. जानकारी के मुताबिक इस कंपनी में मैन्यूफैक्चरिंग का काम शुरू हुआ था तभी अचानक तेज आवाज हुई और ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में कुछ मजदूर घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

बता दें कि यह धमाका सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुआ. कारखाने में भीषण विस्फोट की घटना के बाद इलाके में हंगामा मच गया. चश्मदीदों ने बताया कि जैसे ही धमाका हुआ उस फैक्ट्री में से आसमान में एक बड़ा धुंए का गुबार उठने लगा और आग लग गई. धमाके से लगी आग में कई मजदूर झुलस गए हैं.

हालांकि ब्लास्ट के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दे दी गई, जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया गया. बताया गया कि कई घंटे तक कुछ मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंस गए थे.

लोगों ने प्रशासन को बताया कि MIDC में ऐसी घटनाएं अक्सर होती हैं, कंपनी मजदूरी की जान की सुरक्षा के प्रति लापरवाह है. लोगों ने कहा कि कई बार हुई ब्लास्ट की घटनाओं के चलते मजदूरों को अपनी जान की चिंता सताने लगी है. कुछ दिन पहले भी आसपास के लोगों ने तारापुर MIDC की कंपनी को लेकर सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. हालांकि कंपनी ने कोई कदम नहीं उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ब्लास्ट के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top