Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मुकम्मल झारखंड का इतिहास एक साथ समेटना बड़ा टास्क इसलिए यह किताब बेहद खास हरिवंश




झारखंड की माटी, यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय अस्मिता, जनांदोलन और राज्य गठन की ऐतिहासिक यात्रा अब एक मुकम्मल दस्तावेज के रूप में पाठकों के सामने है। शनिवार को रांची प्रेस क्लब में सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. सुनील कुमार सिंह और आयकर उपायुक्त (आईआरएस) यशा सिंह द्वारा लिखित बहुप्रतीक्षित पुस्तक ‘हिस्ट्री ऑफ झारखंड’ का गरिमामय लोकार्पण हुआ। क्राउन पब्लिकेशन्स, रांची द्वारा प्रकाशित 958 पृष्ठों की यह पुस्तक दो खंडों में विभक्त है। पुस्तक की शुरुआत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संदेश से होती है, जबकि इसकी सारगर्भित प्रस्तावना मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने लिखी है। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति व वरिष्ठ पत्रकार हरिवंश, झारखंड राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह और वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विमोचन किया। नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शकहै यह कृति : मिश्र वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ मिश्र ने कहा कि औपनिवेशिक दौर में अंग्रेजों ने इतिहास को अपने चश्मे से देखा और लिखा, जिससे भारतीय व स्थानीय दृष्टिकोण उपेक्षित रहा। आज के दौर में जब सिविल सेवकों में लेखन की प्रवृत्ति कम हो रही है, तब सुनील सिंह व यशा द्वारा ऐसा दुर्लभ और संपूर्ण कार्य करना ऐतिहासिक है। झारखंड में बिखरे पन्नों को मिला मंच : अमरेंद्र प्रताप झारखंड राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लेखक डॉ. सुनील सिंह पाकुड़, रामगढ़ और रांची में प्रशासनिक पदों पर रहे हैं, इसलिए उनका अनुभव किताब में साफ झलकता है। पुस्तक में 2025 तक के अद्यतन संदर्भों रामगढ़ राज, छोटानागपुर और संथाल परगना के इतिहास को एक साथ पिरोया है। गठन के 26 साल बाद पहली बार समग्र इतिहास : हरिवंश हरिवंश ने कहा कि 958 पेजों की यह किताब गहरे शोध व श्रमसाध्य साधना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा, “झारखंड गठन के 26 साल बाद पहली बार प्रदेश पर कोई ऐसा कंप्रहेंसिव और कंपोजिट इतिहास सामने आया है, जिसे दो अलग-अलग खंडों में देखना सुखद है। मुकम्मल झारखंड का इतिहास एक साथ संजोना एक बहुत बड़ा टास्क था, जिसे लेखकों ने बखूबी निभाया है। ब्रिटिश प्रशासकों, यूरोपीय मिशनरियों व भाषाविदों—जैसे डाल्टन, रेवरेंड हॉफमैन, जॉर्ज ग्रियर्सन, विलियम हंटर व हर्बर्ट रिस्ले ने यहां के इतिहास पर अहम काम किया था। कुमार सुरेश सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा पर प्रामाणिक दस्तावेज तैयार किया। यह नई कृति उसी कड़ी को आगे बढ़ाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top