Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मेरा युवा भारत लोहरदगा क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ




लोहरदगा | मेरा युवा भारत लोहरदगा द्वारा एक सौ सप्ताह के नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत सेन्हा प्रखंड के सीठियो गांव में क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना, उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना, तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक की बैंक प्रबंधक काजल कुमारी, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी सविता देवी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खेलों को शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें चार सौ मीटर बालक दौड़ में ध्रुव महली ने प्रथम, आकाश उरांव ने द्वितीय, तथा शिवा उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालक दौड़ में अभिजीत उरांव ने प्रथम, सुमित उरांव ने द्वितीय, तथा प्रिंस भगत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में सोनाली उरांव ने प्रथम, अलका कुमारी ने द्वितीय, तथा मीना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर बालिका दौड़ में दीपिका उरांव ने प्रथम, बीना कुमारी ने द्वितीय, तथा श्रुति साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल प्रतियोगिता में पतरा टोली क्लब सिठियो ने प्रथम, युवा क्लब सेरेंगहातु ने द्वितीय, तथा जयराम क्लब झालजमीरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में आदिवासी गर्ल्स ग्रुप सेरेंगहातु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गर्ल्स ग्रुप सीठियो उपविजेता रही। वहीं विजेता प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी बताया गया कि मेरा युवा भारत लोहरदगा द्वारा युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संदेश रहा कि खेल अपनाएं, नशे को दूर भगाएं, तथा स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top