Last Updated:
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. ONGC ने ओडिशा तट से करीब 43 किलोमीटर दूर महानदी डीपवॉटर बेसिन में गैस की खोज की है. ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत हुई यह ONGC की इस बेसिन में पहली डीपवॉटर ड्रिलिंग खोज है. कुएं से लगातार गैस का प्रवाह मिल रहा है और रिजर्वायर प्रेशर भी उत्साहजनक बताया गया है. आगे की जांच और व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद इस गैस को उत्पादन में लाने की दिशा में काम हो सकता है.
ONGC को ओडिशा के समंदर में गैस का भंडार मिला है.
भारत की ऊर्जा ताकत अब और बढ़ने वाली है. भारत के समंदर से बड़ी खुशखबरी मिली है. जी हां, ओएनजीसी यानी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) को भारत के समंदर में गैस का बड़ा भंडार मिला है. जी हां, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने ओडिशा के तट के पास महानदी ऑफशोर बेसिन में गहरे समुद्र में स्थित एक कुएं से गैस की खोज की है. ओएनजीसी ने 18 सितंबर 2026 को इसकी जानकारी दी. यह खोज ‘समुद्र मंथन’ पहल के तहत की गई है.
ओएनजीसी ने MN-DW18-1-H-D कुएं में 1441 से 1452 मीटर की गहराई पर गैस पाई है. इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्ष्य गहराई तक ड्रिल किया गया था. यह कुआं कोणार्क से करीब 43 किलोमीटर दूर स्थित है. यह महानदी बेसिन में इस अभियान के तहत ओएनजीसी की ओर से ड्रिल किया गया पहला कुआं है. समुद्र तट के करीब होने की वजह से यहां से गैस को जल्द व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करने की संभावना बनती है. हालांकि, इसके लिए आगे की जांच और व्यावसायिक मूल्यांकन जरूरी होगा.
इस कुएं की ड्रिलिंग 25 जुलाई 2026 को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुरू कराई थी.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें