Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रात डेढ़ बजे टावर पर चढ़ा युवक पत्नी को नौकरी नहीं मिलने से है नाराज जेपीएससी के खिलाफ आंदोलन उग्र हुआ…




आधी रात को मची अफरा-तफरी जेपीएससी के खिलाफ चल रहा आंदोलन देर रात उग्र हो गया। इस बीच धरनास्थल के पास जयपाल सिंह स्टेडियम स्थित मोबाइल टावर पर शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे एक युवक चढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। थोड़ी देर में कोतवाली थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। टावर पर चढ़े युवक ने अपनी पहचान हीरालाल के रूप में बताते हुए खुद को बालूमाथ निवासी बताया। हीरालाल का कहना है कि उसकी पत्नी को नौकरी नहीं मिली है, जिससे वह बेहद परेशान है। कोतवाली पुलिस पहुंची, देर रात तक उतारने का प्रयास जारी, सरकारी सिस्टम पर जताई नाराजगी
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग लगातार उसे समझाने का प्रयास करते रहे। सभी उससे टावर से नीचे उतरने की अपील करते रहे, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ा रहा और नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बार-बार सरकारी सिस्टम पर नाराजगी जताते हुए अपनी बात सुनने की मांग कर रहा था। पुलिस अधिकारी उससे लगातार बातचीत कर रहे हैं, ताकि उसे सुरक्षित उतारा जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top