Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रानीपुर में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत चालक गंभीर रूप से घायल धान लोड करने खेत जा रही थी ट्रैक्टर ट्रॉली…



पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर में गुरुवार को ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक इमराज शेख गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

मृतकों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव के 26 वर्षीय चरण मरांडी और 25 वर्षीय विभीषण मरांडी के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी करते थे। घायल चालक को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया

बताया गया कि धान कटाई के मौसम में किसान अपने खेतों में धान की कटाई कर ट्रैक्टर के माध्यम से अपने घर ले जा रहे हैं और इसी के तहत उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली धान लोड करने के लिए रानीपुर से नहर के रास्ते खेत की ओर जा रही थी।

इसी दौरान चालक का ट्रैक्टर से नियंत्रण हट गया और वह नहर के नीचे खेत में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसमें सवार चरण मरांडी और विभीषण मरांडी की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर का चालक काफी तेज गति से ट्रैक्टर चला रहा था और नहर के रास्ते वह ट्रैक्टर की गति पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर ट्राली के साथ पलट गई।

सूचना मिलने पर हिरणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की। वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश भी देखा गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top