![]()
रामगढ़ में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकाली जा रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन सुबह 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से फेरी शुरू हुई। यह सुभाष चौक और मेन रोड होते हुए बिजूलिया पहुंची। यहां सरदार इंद्रजीत सिंह कालरा के आवास पर संगत का फूलों से स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने सरदार इंद्रजीत सिंह कालरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया। निशान साहिब के साथ संगत ने की अगुवाई प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा सरदार गुरजोत सिंह सैनी कर रहे हैं। वे फेरी की अगुवाई भी कर रहे हैं। इसमें सिख समुदाय के स्त्री, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। संगत गुरबाणी और शबद कीर्तन करते हुए आगे बढ़ी। सुबह-सुबह भक्ति गीतों और कीर्तन से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरु नानक देव की शिक्षाओं को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। 10 दिनों तक शहर और आसपास के इलाकों में निकलेगी फेरी प्रकाश उत्सव को लेकर करीब 10 दिनों तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह प्रतिदिन तड़के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर रामगढ़ शहर और आसपास के इलाकों में जाएगी। रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब के प्रधान परमदीप सिंह कालरा ने सिख संगत से प्रभात फेरी में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन के जरिए संगत को एकजुट होने और गुरु नानक देव के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।
Source link