![]()
रामगढ़ के बिजलिया में बाइक और कार की टक्कर में 18 वर्षीय अजय नायक घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
.
कार सवार लोग सदर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बुलेट ने कार को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी और टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा बुलाकर अजय को अस्पताल पहुंचाया। बाद में उनके परिजन आए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची ले गए। अजय स्थानीय टोला बस्ती के रहने वाले हैं। उनके पिता का नाम अशोक नायक है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।