Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रामगढ़ में युवक की सड़क किनारे मिली लाश परिजनों ने पैसे के लेनदेन में मर्डर का लगाया आरोप पहले जा चुका था जेल…




रामगढ़ थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी बगीचा में बुधवार को एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के शरीर और गर्दन पर चाकू से गोदने के कई गहरे निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। मृतक की पहचान झंडा चौक निवासी सुमित अग्रवाल के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने शव देखकर तत्काल रामगढ़ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल टेंपो चलाता था
मृतक सुमित अग्रवाल पूर्व में नशे के इंजेक्शन बेचने के आरोप में जेल भी जा चुका था। उसके मामा आनंद अग्रवाल ने बताया कि सुमित फिलहाल टेंपो चलाने का काम करता था। सुमित की पत्नी मनीषा अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे सुमित को किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने कहीं मारपीट होने की बात कहकर उसे तुरंत आने को कहा था। रात भर घर नहीं लौटा सुमित
सुमित ने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और यह कहकर घर से निकला कि वह काम से जा रहा है और रात तक लौट आएगा। हालांकि, वह रात को घर नहीं लौटा।
परिजनों ने रात भर सुमित की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह परिजनों को सुमित की मौत की खबर मिली। सुमित की मां का कहना है कि उनके बेटे की हत्या पैसे के लेनदेन के चलते हुई होगी, क्योंकि उसे कई बार फोन पर पैसे के लिए धमकियां मिलती थीं। परिजनों के अनुसार, यह पूरा मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। तीन साल पहले हुई थी शादी
सुमित अग्रवाल की शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top