Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

राहुल गांधी ने कन् हैया कुमार की लगाई क् लास पूछे ऐसे सवाल जवाब देने में छूटे पसीने लपेटे में एक और नेताजी…


होमताजा खबरदेश

राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार की लगाई क्‍लास, पूछे ऐसे सवाल, छूटे पसीने

Last Updated:

Kanhaiya Kumar News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पिछले कुछ महीनों से छात्रों और युवाओं से जुड़ने के लिए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम चला रहे हैं. दूसरी तरफ, दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को करारी हार मिली. राहुल गांधी इस बात से बेहद नाखुश हैं.

राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार की लगाई क्‍लास, पूछे ऐसे सवाल, छूटे पसीनेZoom

राहुल गांधी ने दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में NSUI की करारी हार पर कन्‍हैया कुमार और विनोद जाखड़ से सवाल-जवाब किया है. (फाइल फोटो/PTI)

Kanhaiya Kumar News: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार को तलब कर कुछ कठिन सवाल पूछे हैं. कन्‍हैया कुमार के साथ विनोद जाखड़ को भी राहुल गांधी के सामने पेश होना पड़ा. हाल में संपन्‍न हुए DUSU चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को करारी हार का सामना करना पड़ा है. NSUI का एक भी कैंडिडेट चुनाव नहीं जीत सका. बताया जाता है कि डुसू चुनाव में NSUI के बेहद ही खराब परफॉर्मेंस से राहुल गांधी बेहद नाखुश हैं. राहुल ने कन्‍हैया कुमार से खास तौर पर दीपांशु शौकीन को लेकर सवाल पूछा.

दरअसल, कुछ सप्‍ताह पहले दिल्‍ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) का चुनाव हुआ था. इसमें ABVP ने प्रचंड जीत हासिल की जबकि कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI को करारा झटका लगा था. राहुल गांधी अभी तक इस झटके से उबर नहीं पाए हैं. दिलचस्‍प बात यह है कि कन्‍हैया कुमार NSUI के इंचार्ज हैं. राहुल ने कन्‍हैया के साथ ही NSUI के प्रेसिडेंट विनोद जाखड़ को भी तलब किया था. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं से सीधा सवाल करते हुए डुसू चुनाव में मिली करारी हार की वजह पूछी. ‘इंडियन एक्‍सप्रेस’ की रिपोर्ट का मानें तो राहुल गांधी इन दोनों नेताओं के जवाब से ज्‍यादा खुश नहीं दिखे. बता दें कि राहुल गांधी छात्रों और युवाओं के बीच पैठ बनाने के लिए इन दिनों ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम चला रहे हैं, ऐसे में दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में मिली करारी हार उनके अभियान के लिए राजनीतिक धक्‍के की तरह है.

कन्‍हैया कुमार से नाखुश राहुल

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी एनएसयूआई की हार को लेकर कन्‍हैया कुमार और विनोद जाखड़ से नाराज थे. यह हार ऐसे समय हुई है, जब कांग्रेस युवाओं और जेन-जी (Gen-Z) मतदाताओं तक पहुंच बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. दोनों नेताओं ने राहुल गांधी को एक रिपोर्ट भी सौंपी है. राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार और विनोद जाखड़ से यह भी सीधे तौर पर सवाल किया कि एनएसयूआई छोड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया. बताया जाता है कि दोनों नेताओं ने राहुल गांधी से कहा कि शौकीन ने जो शर्तें रखी थीं, वे अनुचित थीं. हालांकि, राहुल गांधी इस पूरे मामले को जिस तरह से हैंडल किया गया, उससे खुश नहीं थे. एनएसयूआई DUSU के 4 सदस्यीय सेंट्रल पैनल में एक भी पद जीतने में नाकाम रही. वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर जीत दर्ज की, जबकि शौकीन उपाध्यक्ष चुने गए हैं.

दीपांशु शौकीन पर फोकस

राहुल गांधी ने कन्‍हैया कुमार से दीपांशु शौकीन को लेकर सीधा सवाल किया है. दरअसल, शौकीन 2023 से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और अपने कॉलेज में छात्र प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 2023 और 2024 के चुनावों में एनएसयूआई के लिए प्रचार किया था और 2025 में संगठन का टिकट मांगा था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ. इस वर्ष भी कथित तौर पर टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया. दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमिताभ दुबे ने एनएसयूआई द्वारा शौकीन को टिकट नहीं दिए जाने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए इसे झूठा बताया.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top