Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रिम्स जमीन घोटाला सीओ ने जिसे खारिज किया एलआरडीसी ने पास किया फिर निगम ने दे दी अपार्टमेंट बनाने की मंजूरी…



रिम्स की अधिग्रहित जमीन हड़पने वाले सिंडिकेट ने सरकारी सिस्टम को गुमराह करने के लिए कानून और जातिगत पहचान तक का इस्तेमाल अपनी सुविधा से किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच में सामने आए इन तथ्यों के आधार पर आईएएस और एसडीओ समेत सात सरकारी अध

.

जांच में खुलासा हुआ कि अनपढ़ महिला सोनमाइत देवी को मोहरा बनाकर 60 डिसमिल सरकारी जमीन बेचने के लिए कभी दस्तावेजों में आदिवासी तो कभी गैर-आदिवासी दिखाया गया। एसीबी अब सिंडिकेट के अन्य सदस्यों, अपार्टमेंट का नक्शा पास करने वाले नगर निगम कर्मियों और दूसरे सफेदपोशों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

एसीबी को मिलीभगत के अहम सबूत म्यूटेशन और भवन निर्माण अनुमति में मिले। मुन्नी कुमारी और सुमित्रा कुमारी बड़ाइक के दाखिल-खारिज आवेदन (वाद संख्या 339/2019-20 और 340/2019-20) अंचल स्तर पर खारिज हुए, लेकिन बाद में एलआरडीसी कार्यालय से संदिग्ध तरीके से मंजूर कर दिए गए। इसके बाद रांची नगर निगम से बिल्डिंग डेवलपमेंट परमिट लेकर मेसर्स लकी कन्वर्जेंस के पार्टनर बिल्डर शुभम साबू के साथ डेवलपमेंट एग्रीमेंट हुआ और अभिनंदन अपार्टमेंट बना। अतिक्रमण वाद संख्या 05/2024-25 में राजेश झा और शुभम साबू को निर्माण रोकने के कई नोटिस दिए गए, लेकिन आदेशों की अनदेखी कर फ्लैट बनाकर बेच दिए गए। एसीबी में केस दर्ज होने के बाद प्रशासन ने अपार्टमेंट को तोड़ दिया।

पटना की महिला से ठगी, फिर बिल्डर के साथ मिल अपार्टमेंट बनाया

एसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि सिंडिकेट ने 60 डिसमिल जमीन के टुकड़े कर अलग-अलग लोगों को बेचा और रकम वसूली। आरोपी प्रमोद कुमार महतो ने 11 अक्टूबर 2017 को सोनमाइत देवी से 17.35 डिसमिल (10 कट्ठा) जमीन का जीपीए कराया। इसके बाद पटना की कामिनी रंजन को 45.72 लाख रुपए में जमीन बेच दी। कामिनी को कब्जा नहीं मिला। पैसे लौटाने के लिए दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। इस पर पटना सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर हुआ। जांच में प्रमोद रकम लेने या सोनमाइत को भुगतान करने का कोई प्रमाण नहीं दे सका। वहीं, राजेश कुमार झा ने प|ी मुन्नी के नाम 11 डिसमिल जमीन खरीदी। बाद में 9 दिसंबर 2023 को 11.50 डिसमिल अपने और इतनी ही जमीन दोस्त चैतन कुमार की प|ी लवली देवी के नाम कराई।

दस्तावेजों में दर्ज है निगम के अफसरों की भूमिका : जांच में पाया गया है कि बिल्डर शुभम साबू (मेसर्स लकी कन्वर्जेस) के बचाव में जमीन मालिकों ने रांची नगर निगम में आवेदन (संख्या आरएमसी/बीपी/0593/ डब्ल्यू04/2020) के तहत भवन निर्माण अनुमति के लिए आवेदन दिया था। नगर निगम के सक्षम प्राधिकार ने दस्तावेजों की जांच के बाद नक्शा पास किया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top