Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन मोदी और राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जताया शोक…


नई दिल्ली. वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया. वह 46 वर्ष की थीं. ‘सीएनएन-न्यूज18’ न्यूज चैनल की पत्रकार पायल मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनका निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने पत्रकार के निधन पर शोक जताया.

वरिष्ठ पत्रकार शीला भट्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वह (मेहता) मुंबई की यात्रा पर थीं, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई. रात करीब दो बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई.” मेहता को एक मेहनती पत्रकार के रूप में जाना जाता था और वह संसद, सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ी खबरों को कवर करती थीं.

पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “पायल मेहता एक मेहनती पत्रकार थीं जो जमीन से मजबूती से जुड़ी रहीं और राष्ट्रीय मुद्दों की गहरी समझ उनकी पत्रकारिता में दिखाई देती थी.” प्रधानमंत्री ने कहा कि मेहता को काम के अलावा उनके उस स्नेहपूर्ण और आत्मीय व्यवहार के लिए भी याद किया जाएगा जिससे उन्होंने कई लोगों के जीवन को छुआ.

शाह ने मेहता को विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध एक कुशल पत्रकार बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाशाली पत्रकार का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “मैं उनके शोकाकुल परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें. ओम शांति.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मेहता के निधन पर गहरा दुख जताते हुये कहा, “वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चली गईं. पायल बेहद मेहनती और समर्पित पत्रकार थीं, जिन्होंने पूरी प्रतिबद्धता और पेशेवर तरीके से संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया.” सिंह ने कहा कि संसद सत्र के दौरान मेहता सुबह से देर रात तक वहां मौजूद रहती थीं और कार्यवाही पर लगातार नजर रखते हुए पूरी निष्ठा से अपना दायित्व निभाती थीं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेहता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक मेहनती और कर्मठ पत्रकार थीं जिन्हें सार्वजनिक मामलों की गहरी समझ थी. उन्होंने कहा, “उनका असमय निधन बेहद दुखद है. उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर इस कठिन समय में उन्हें शक्ति दे.”

राहुल गांधी ने भी मेहता के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “मैं उनके परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.” लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मेहता का निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है. इसके अलावा अन्य नेताओं ने भी पत्रकार के निधन पर शोक जताया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top