Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

वहां सेना देश की नहीं है बल्कि देश सेना का है जयशंकर ने में पाकिस्तान को ऐसा धोया कांग्रेसी भी गदगद…


होमताजा खबरदेश

‘वहां सेना देश की नहीं, देश सेना का’, PAK को जयशंकर के तमाचे पर कांग्रेस गदगद!

Last Updated:

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तानी रिपोर्टर को करारा जवाब देकर चुप करा दिया. जयशंकर ने कहा कि एक आतंकवादी देश उनसे यह सवाल पूछ रहा है. इस बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी मोदी सरकार के रुख का खुला समर्थन किया. तिवारी ने कहा कि पाकिस्तान में सेना देश की नहीं, पूरा देश ही सेना का है. उन्होंने लादेन का नाम लेकर पाक की पोल खोली.

'वहां सेना देश की नहीं, देश सेना का', PAK को जयशंकर के तमाचे पर कांग्रेस गदगद!Zoom

UN में जयशंकर के एक वार से बिलबिलाया पाकिस्तान, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ठोकी पीठ. (File Photos : PTI)

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सेशन में भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है. न्यूयॉर्क में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने जब भारत पर आतंकवाद फैलाने का झूठा आरोप लगाया, तब जयशंकर ने केवल एक लाइन में उसका मुंह बंद कर दिया. उन्होंने सीधे कहा कि एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है. यह जवाब देकर भारतीय डेलिगेशन वहां से बाहर निकल गया. जयशंकर के इस सख्त तेवर पर देश के भीतर भी जोरदार समर्थन मिल रहा है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद मनीष तिवारी ने विदेश मंत्री के इस रुख की जमकर तारीफ की है. तिवारी ने साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान की फितरत हमेशा से पूरे साउथ एशिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने की रही है. इस मुद्दे पर पूरा देश एक सुर में खड़ा दिखाई दे रहा है.

UN में आखिर ऐसा क्या हुआ कि पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई?

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के मंच पर जब मीटिंग चल रही थी, तब माहौल पूरी तरह शांत था. तभी एक पाकिस्तानी मीडियाकर्मी ने जयशंकर से बेतुका सवाल पूछ लिया. उसने पूछा कि भारत पाकिस्तान में अशांति फैलाना कब बंद करेगा. इस पर जयशंकर ने बिना समय गंवाए तीखा पलटवार किया. विदेश मंत्री ने कहा, ‘एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है?’ यह तीखा जवाब देते ही पूरी सभा में सन्नाटा पसर गया. जयशंकर और दूसरे भारतीय प्रतिनिधि अपनी कुर्सियों से उठकर तुरंत बाहर चले गए. वह पत्रकार हक्का-बक्का होकर पीछे से सवाल दोहराता रह गया. जयशंकर का यह अंदाज दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पाकिस्तान को लेकर क्या खुलासा किया?

जयशंकर के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि 1971 में बांग्लादेश बनने के बाद से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. इसके बाद से ही उसने भारत को हजार जख्म देकर कमजोर करने की पॉलिसी अपनाई. तिवारी ने कहा, ‘पाकिस्तान एक आतंकवादी मुल्क है, जहां सेना देश की नहीं है बल्कि पूरा देश ही सेना का है.’ उन्होंने दुनिया को याद दिलाया कि कुख्यात आतंकी ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा बैठा था. अमेरिकी कमांडोज ने उसे उसी के घर में घुसकर मार गिराया था. ऐसे में पाकिस्तान को आतंकवाद पर सवाल उठाने का कोई नैतिक हक नहीं है.

सिंधु जल समझौते पर शहबाज शरीफ की गीदड़भभकी का भारत क्या जवाब दे रहा है?

About the Author

दीपक वर्माDeputy News Editor

दीपक वर्मा की गिनती डिजिटल मीडिया के सबसे तेज और उभरते हुए चेहरों में होती है. वह न्यूज18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं. दीपक ने अपने करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top