Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विदेश में छिपी थी शातिर ठग ने ढूंढ निकाला से भारत लाई गई वॉन्टेड विशाखा राठौड़…


Last Updated:

Vishakha Rathod Fraud Case: वॉन्टेड विशाखा राठौड़ पर सीबीआई का शिकंजा कस गया है. यूएई से प्रत्यर्पित कर भारत लाई गई इस भगोड़ी आरोपी को पुणे पहुंचते ही महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सीबीआई ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के सहयोग से इंटरपोल रेड नोटिस के तहत फरार चल रही राठौड़ को वापस लाने में सफलता पाई है.

UAE से भारत लाई गई शातिर ठग, CBI के शिकंजे में विशाखा राठौड़Zoom

विशाखा राठौड़ को लेकर सीबीआई की टीम पुणे पहुंची है.

Vishakha Rathod News: सीबीआई ने वित्तीय धोखाधड़ी के एक मामले में वॉन्डेट महिला विशाखा राठौड़ को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत प्रत्यर्पण कराने में सफलता हासिल की है. यह महिला 3 अगस्त को पुणे पहुंची, जहां महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया. केंद्रीय एजेंसी ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि सीबीआई ने विदेश मंत्रालय (एमईए) और गृह मंत्रालय (एमएचए) की मदद ली और विशाखा राठौड़ को यूएई से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की.

सीबीआई ने बताया कि यह महिला बड़े पैमाने पर हुए एक वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में वॉन्टेड थी. दूसरों के साथ मिलकर आपराधिक साजिश रचते हुए उसने निवेशकों को कई स्कीमों में निवेश करने के लिए उकसाया और उन्हें हर महीने निश्चित रिटर्न का झूठा वादा किया. उसने धोखाधड़ी से निवेशकों का पैसा हड़प लिया और उस पैसे को कई बैंक और डीमैट खातों के जरिए इधर-उधर किया. एजेंसी ने बताया कि इससे पहले, इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी किया गया था. वह 3 अगस्त 2026 को पुणे पहुंची और महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया.

गौरतलब है कि भारत ने 2019 से जुलाई 2026 के बीच 36 देशों से 274 भगोड़े अपराधियों को सफलतापूर्वक प्रत्यर्पण कराया है. केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि यह उन अपराधियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए चलाए गए एक तेज अभियान का हिस्सा है, जो विदेश में रहकर भारतीय कानून से बच रहे थे. केंद्र ने कहा कि यह उपलब्धि मजबूत कानूनी प्रावधानों, बेहतर अंतरराष्ट्रीय सहयोग, कई एजेंसियों के बीच समन्वित कार्रवाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में की गई तकनीक-आधारित जांच के जरिए संभव हो पाई है.

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने एक बयान में कहा, “पिछली सरकारों में भगोड़ों को वापस लाने की राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी थी. मोदी सरकार ने भगोड़ों के प्रत्यर्पण को ‘राष्ट्रीय प्राथमिकता’ बनाया है. अमित शाह ने भगोड़े अपराधियों के मुद्दे को देश की संप्रभुता, आर्थिक स्थिरता, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा से गहराई से जुड़ा हुआ बताया है.” मंत्रालय के अनुसार, भगोड़े अपराधियों से निपटने के लिए सरकार का दृष्टिकोण तीन मुख्य स्तंभों (वैश्विक स्तर पर संपर्क, मजबूत समन्वय और स्मार्ट कूटनीति) पर आधारित रहा है.

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top