Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

विसर्जन जुलूस में हथियार लहराने वाले दो युवक गिरफ्तार बोकारो में लोडेड सिक्सर और कारतूस के साथ दो पकड़ाए…




बोकारो में गणेश पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान हथियार लहराने वाले दो युवकों को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक युवक के पास से लोडेड सिक्सर और दूसरे के पास से कारतूस बरामद किया। यह घटना 18 सितंबर को दूंदीबाग इलाके में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई थी। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। इसमें कहा गया था कि विसर्जन जुलूस में कुछ युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। वे इलाके में अपना वर्चस्व दिखाने के लिए हथियारों का प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और इलाके की घेराबंदी कर दी। मंगल पासवान को लोडेड सिक्सर के साथ पकड़ा गया पुलिस की कार्रवाई में मंगल पासवान को लोडेड सिक्सर के साथ पकड़ा गया। सेक्टर-1 सी निवासी शिवम यादव को कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों को थाने ले गई। वहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। डीएसपी ने बताया कि धार्मिक आयोजनों और विसर्जन जुलूस में हथियार दिखाना गैरकानूनी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हथियार दिखाने का मकसद इलाके में वर्चस्व कायम करना था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस तेज कार्रवाई के बाद जुलूस में हथियार लेकर चलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक आयोजनों में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हथियार दिखाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top