Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

समंदर से आ रही एक और तबाही घंटे में राज् यों में बारिश की स् पीड से आंधी…


होमताजा खबरदेश

समंदर से आ रही एक और तबाही, 24 घंटे में 23 राज्‍यों में बारिश का IMD अलर्ट

Last Updated:

IMD Today Weather 29th September: मौसम विज्ञानियों ने इस बार अल नीनो के ऐतिहासिक रूप से मजबूत होने की आशंका जताई है. प्रशांत महासागर क्षेत्र में इसका असर भी देखा जा रहा है. वहीं, भारत में स्‍थानीय मौसमी दशाओं की वजह से अभी तक अल नीनो अपना रौद्र रूप नहीं दिखा सका है. बंगाल की खाड़ी में उठा एक तूफान अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ कि तबाही मचाने वाला दूसरा दैत्‍य तैयार हो गया है. IMD का कहना है कि नए तूफान की वजह से तकरीबन 23 राज्‍यों में अगले 24 घंटों में तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली आंधी आने का अंदेशा भी है.

समंदर से आ रही एक और तबाही, 24 घंटे में 23 राज्‍यों में बारिश का IMD अलर्ट Zoom

बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन अब कमजोर होकर लगभग समाप्‍त हो चुका है. IMD के ताजा मौसम अपडेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में अब दूसरा डिप्रेशन बन गया है. (फाइल फोटो)

IMD Today Weather 29th September: बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिणी तटीय म्यांमार और आसपास बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार सुबह डिप्रेशन में बदल गया. इसके और मजबूत होकर डीप डिप्रेशन बनने तथा म्यांमार के तट को पार करने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे डिप्रेशन उत्तर अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट के ऊपर केंद्रित था. यह म्यांमार के मावलाम्याइन से करीब 70 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, यांगून से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और बागो से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था. यह पिछले तीन घंटे के दौरान करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा. मौसम विभाग ने कहा कि सिस्टम के यांगून और क्याइकतो के बीच म्यांमार तट को पार करने की संभावना है. इसके बाद यह अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में म्यांमार तट के साथ और उसके करीब बढ़ते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे बांग्लादेश के तट की ओर जा सकता है. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में भारत के तटवर्ती इलाकों का मौसम तूफानी रह सकता है. मौसम विभाग ने 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका जताई है. इससे कम से कम 23 राज्‍य प्रभावित हो सकते हैं.

समुद्र में जाने वाले लोगों के लिए चेतावनी

आईएमडी ने बताया कि अंडमान सागर, म्यांमार तट और आसपास के इलाकों में हवा की रफ्तार फिलहाल 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे है, जिसके झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रहे हैं. 29 सितंबर की शाम तक 55-65 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है. म्यांमार-बांग्लादेश तट और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तथा झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं. इस दौरान समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रह सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरों को अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की सलाह दी है. 29 सितंबर की शाम से 30 सितंबर की शाम तक म्यांमार तट और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी में तथा 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बांग्लादेश तट और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में समुद्र में जाने से बचने को कहा गया है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top