Last Updated:
पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में 2016 की ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को फिर दोहराया. उन्होंने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना के जांबाजों ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया था, जिसने वैश्विक पटल पर भारत की आतंकवाद विरोधी नीति की नई परिभाषा तय कर दी.
पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने दुनिया को नए भारत की ताकत दिखाई.
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई कर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का नया उदाहरण दुनिया के सामने रखा था. पीएम मोदी ने कहा कि 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी. उन्होंने कहा कि LOC के उस पार जाकर भारतीय जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की, उसे देखकर दुनिया हैरान थी.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें