Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सांसद ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की



लोहरदगा|जिले के किस्को प्रखंड स्थित अंवराझरिया झरना में नहाने के क्रम में होंदगा निवासी रितेश शाहदेव तथा रूपेश कुमार सिंह, दो युवकों की गहरे पानी में डूबने से हुई मृत्यु की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत रविवार को किस्को स्थित स्वर्गीय रितेश शाहदेव के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले। उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की। इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। सांसद ने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। रितेश और रूपेश जैसे दो नौजवानों का इस तरह चले जाना परिजनों व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top