Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्कूल परिसर के तालाब में डूबा तीसरी कक्षा का छात्र गेंद उठाने के दौरान हुआ हादसा परिजनों ने स्कूल की सुरक्षा पर उठाए…




हजारीबाग जिले में एक स्कूल परिसर के तालाब में डूबने से तीसरी कक्षा के छात्र अर्पित कुमार सिंह की मौत हो गई। यह घटना कटकमसांडी प्रखंड के कांडसार गांव में हुई। अर्पित की उम्र करीब 7 से 8 साल थी। अर्पित वनांचल शिशु विद्या मंदिर में पढ़ता था और पिछले करीब दो साल से स्कूल के हॉस्टल में रह रहा था। बुधवार शाम वह प्लास्टिक की गेंद से खेल रहा था। खेलते समय गेंद रेलिंग के दूसरी ओर तालाब में गिर गई। गेंद उठाने की कोशिश में अर्पित तालाब में जा गिरा और गहरे पानी में डूब गया। जब तक आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ी, तब तक काफी देर हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने जल्दी से बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अर्पित के माता-पिता कमलेश कुमार सिंह और सीमा देवी स्कूल पहुंचे। मासूम की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और बाकी परिजन हैरान हैं। तालाब को बंद कराने की मांग परिजनों ने स्कूल परिसर में तालाब होने और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने तालाब को बंद कराने की मांग की है। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल स्कूल प्रबंधन का कोई बयान सामने नहीं आया है। कुर्रा थाना प्रभारी नमेधारी रजक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top