Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हिजाब को लेकर कश् मीर में बढ़ा बवाल छात्राएं लगाने लगीं नारा ए तकबीर बोले यह अस्पताल है इस्लामिक कॉलेज नहीं…


होमताजा खबरदेश

हिजाब पर कश्‍मीर में बवाल, नारा-ए-तकबीर पर SHO बोले- यह इस्लामिक अस्पताल नहीं

Last Updated:

जम्‍मू औश्र कश्‍मीर जीएमसी डोडा में हिजाब को लेकर बवाल मचा हुआ है. छात्राओं ने स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. मधु छिब पर हिजाब पहनने को लेकर परेशान करने का आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि हिजाब उनकी पहचान का हिस्सा है और उन्होंने इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन को लिखित शिकायत भी दी है. प्रदर्शन के दौरान छात्राओं को समझाने पहुंचे एसएचओ तारिक का एक बयान सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

हिजाब पर कश्‍मीर में बवाल, नारा-ए-तकबीर पर SHO बोले- यह इस्लामिक अस्पताल नहींZoom

हिजाब को लेकर प्रदर्शन करती मेडिकल स्‍टूडेंट्स को समझाने की कोशिश करते एसएचओ तारिक. (इमेज: वीडियो ग्रैब)

जम्‍मू और कश्‍मीर के डोडा में हिजाब को लेकर बवाल बढ़ने लगा है. आज हालात यहां तक पहुंच गए कि प्रदर्शनकारी छात्राएं और पुलिस आमने सामने आ गए. छात्राओं को समझाने की कोशिश में एसएचओ ने एक ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. दरअसल, एसएचओ ने छात्राओं से कहा कि ‘आप लोग नारे लगा रहे हो नारा ए तकबीर…. यह हॉस्पिटल है यह सिर्फ आपके लिए नही है. यह गलत चीज है जो आपलोग कर रहे हो.’

एसएचओ ने छात्राओं से आगे कहा कि ‘यहां कोई इस्‍लामिक हॉस्पिटल नहीं बनाया गया है. यह सभी के लिए है. उन्‍होंने छात्राओं से कहा कि मेरा नाम भी पढ़ लेना और मेरी बात भी सुन लीजिए. हम इस्‍लाम के बारे में अलग से बात करेंगे. इधर आपको इसके लिए कोई रोकेगा, तो इसके लिए मैं बैठा हूं. लेकिन आप इस चीज का फायदा उठाकर गलत करने की कोशिश करोगे तो यह ठीक नहीं है.’ छात्राओं को समझाने की कोशिश कर रहे एसएचओ का यही वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल है.

दरअसल, आज यानी 1 अक्‍टूबर को हिजाब को लेकर डोडा सरकारी मेडिकल कॉलेज की छात्राएं हॉस्पिटल में प्रदर्शन कर रही थी. छात्राओं का आरोप था कि स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. मधु छिब पर हिजाब पहनने को लेकर लगातार उनको परेशान कर रही हैं. उन्हें पिछले कई वर्षों से हिजाब पहनने को लेकर परेशान किया जा रहा है. उनसे लगातार बार-बार हिजाब नहीं पहनने के लिए कहा जाता है. एक छात्रा ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने कथित तौर पर उसका हिजाब खींचा और उससे कहा कि वह हिजाब पहनकर उनके सामने न आए।

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top