Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

हॉस्टल में वीं के छात्र की संदिग्ध अवस्था में मौत मुंह से झाग और नाक से निकला था खून चतरा के एकलव्य आवासीय…




चतरा जिले के कन्हाचट्टी प्रखंड के पेलतौल गांव स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविकांत गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम राजेश हेंब्रम है। वह विद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। परिजनों और विद्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविकांत ने सोमवार रात रोज की तरह होमवर्क पूरा किया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। रात तक उसकी तबीयत सामान्य थी। उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग अगली सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा और नाक से खून बहने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। छात्र की गंभीर और बिगड़ती हालत को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और उसे इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा। जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां मौजूद चिकित्सकों ने गहन जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शोकाकुल परिजनों ने इस पूरी घटना के उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि आखिर स्वस्थ बच्चे की अचानक ऐसी हालत कैसे हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक तौर पर मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। बिसरा और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी। प्रिंसिपल व वार्डन पर कार्रवाई की मांग इधर, बच्चे की मौत के बाद परिजनों, ग्रामीणों और आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश है। मृतक के चाचा मनोज हेंब्रम ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि जब वे अस्पताल पहुंचे, तो बच्चे के गले पर निशान मिले और नाक-कान से खून निकला हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों और प्रबंधन ने मिलकर साजिश रची है। चाचा के मुताबिक, रात में ही बच्चे की मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन और स्कूल प्रबंधन ने लीपापोती करते हुए परिजनों को देरी से सूचना दी। घटना से आक्रोशित आदिवासी नेता सिकंदर खैरवार सैकड़ों समर्थकों के साथ स्कूल के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्कूल के प्रिंसिपल, वार्डन और दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड नहीं किया गया, तो आदिवासी समाज और सभी बच्चों के अभिभावक मिलकर इस स्कूल में ताला जड़ देंगे। सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई: वार्डन
वहीं, इस मामले में स्कूल के वार्डन सैफ अली ने कहा कि अचानक बच्चे की नाक से खून आने पर तुरंत सीनियर अधिकारियों को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top