Last Updated:
Duronto Express Stone Pelted: रेलवे का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है, ऐसे में जनता के सहयोग के बिना ट्रेनों का निर्बाध ऑपरेशन संभव नहीं है. देशभर के लोगों का इसमें भरपूर सहयोग भी मिलता है, लेकिन कुछ शरारती तत्वों के द्वारा ऐसा काम किया जाता है जिससे सबकी चिंताएं बढ़ जाती हैं. एक बार फिर से ऐसे ही तत्वों की ओर से नापाक हरकत की गई है.
नागपुर से मुंबई जा रही दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. (indiarailinfo.com की साइट से साभार)
Duronto Express Stone Pelted: देश के प्रीमियम ट्रेनों में शुमार दुरंतो सुपरफास्ट एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही सुपरफास्ट ट्रेन पर रात में अचानक से पत्थर बरसने से यात्री दहशत में आ गए. इस घटन में तीन कोच के शीशे टूट गए. बता दें कि इससे पहले भी देश के कई हिस्सों में प्रीमियम ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेन पर पत्थर फेंकने की घटना भी हो चुकी है. रेलवे की ओर से ऐसी घटनाओं को रोकने की पूरी कोशिश की जाती है, लेकिन इस तरह की छिटपुट घटनाएं सामने अक्सर ही सामने आती रहती हैं.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें