Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

1489 girl students from class 8th to 12th



.

बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार की ओर से संचालित सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत गढ़वा जिले की 1489 छात्राओं को अब तक आर्थिक सहायता की राशि नहीं मिल सकी है। वर्ष 2026-27 में इन छात्राओं के हिस्से की करीब 57 लाख रुपए की राशि आवेदन स्वीकृति के 11 दिन बाद का लंबित है। भुगतान का इंतजार कर रही छात्राओं को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक कुल 30,180 छात्राओं के आवेदन की जांच के बाद स्वीकृति प्रदान की गई है। इनमें से 28,629 छात्राओं के बैंक खातों में सहायता राशि का भुगतान किया जा चुका है। वहीं, 1489 छात्राओं का भुगतान अब भी बाकी है। लंबित भुगतान में आठवीं कक्षा की 410, नौवीं की 289, दसवीं की 464, 11वीं की 139 और 12वीं कक्षा की 187 छात्राएं शामिल हैं। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र छात्राओं को आठवीं से 12वीं कक्षा तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। योजना के प्रावधान के अनुसार आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को ढाई-ढाई हजार रुपए, जबकि दसवीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रत्येक वर्ष पांच-पांच हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 18 से 19 वर्ष की आयु पूरी करने पर 20 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान की जाती है। इस प्रकार प्रत्येक पात्र छात्रा को कुल 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है।योजना के तहत निर्धारित सहायता राशि नहीं मिलने से छात्राओं में निराशा है। रिद्धि गुप्ता सहित कई छात्राओं ने उपायुक्त को आवेदन देकर लंबित राशि का भुगतान कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि सरकार की इस योजना से उन्हें पढ़ाई जारी रखने और शिक्षा से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक मदद मिलती है। ऐसे में समय पर राशि नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। शिक्षा व सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण है योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़े रखना, स्कूल छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकना है। इसके माध्यम से किशोरियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाता है। जल्द किया जाएगा लंबित भुगतान : डीएसडब्ल्यूओ इस संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अर्चना सिन्हा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लंबित भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित छात्राओं को जल्द ही सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top