Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नवंबर को धनबाद होकर चलेगी रक्सौल चर्लपल्ली दिसंबर में शक्तिपुंज समेत कई ट्रेनें अलग अलग दिन रद्द कई बदले रूट से चलेंगी…


धनबाद12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल से ‎चर्लापल्ली के बीच दो वन वे स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।‎ 28 नवंबर को ट्रेन नंबर 05523 और 29 नंबर को ट्रेन‎ नंबर 05525 रक्सौल से शाम 4:55 बजे खुलेगी।

अगली‎ सुबह 6:40 बजे होते हुए तीसरे दिन दोपहर 12 ‎बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। परिचालन घोड़ासहन, सीतामढ़ी,‎दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, जसीडीह, मधुपुर,‎चितरंजन, धनबाद, कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी,‎ मूरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग,‎गोंदिया के रास्ते होगा।

वहीं, ‎पूर्वी रेलवे में ट्रैफिक और पावर‎ ब्लॉक के कारण दिसंबर में ‎‎अलग-अलग दिन होकर ‎‎चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया ‎गया है। कई ट्रेनों का रूट भी बदला ‎‎गया है।

दुर्गियाना 5 दिसंबर से 27 फरवरी व सियालदह-अजमेर 2 दिसं. से 28 फरवरी तक रद्द‎

सर्दियों के मौसम में कोहरे से होने वाली परेशानी को देखते हुए 12357 कोलकाता-अमृतसर को 5‎ दिसंबर से 27 फरवरी तक और 12358 अमृतसर-कोलकाता को 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द कर दिया गया है।

‎वहीं, 12988 अजमेर-सियालदह 1 दिसंबर से 27 फरवरी, 12987 सियालदह-अजमेर 2 दिसंबर से 28 फरवरी ‎तक रद्द रहेगी। साथ ही, 12177 हावड़ा-मथुरा 4 दिसंबर से 26 फरवरी और 12178 मथुरा-हावड़ा 7 दिसंबर से‎ 22 फरवरी तक मथुरा की जगह आगरा तक ही चलेगी।‎



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top