Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

करोड़ की सौगात के बीच चमका बहराइच का गोपाल गुप्ता सीएम योगी ने जाना हाल अधिकारी को दिए मदद के निर्देश…


Last Updated:

​बहराइच शहर के मोहल्ला बशीरगंज के रहने वाले​गोपाल गुप्ता ने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपने इस बिजनेस की शुरुआत एक छोटे स्तर से की थी. सालों की लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपने काम को इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज सूबे के मुखिया भी उनके मुरीद हैं. ​मुख्यमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है तारीफ ​यह पहली बार नहीं है जब गोपाल जी के काम को सराहा गया है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें आधिकारिक प्रशस्ति पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें सीएम योगी ने उनके इस हुनर और उद्यमशीलता की जमकर तारीफ की थी. ​प्रदर्शनी में हुई इस ताजा मुलाकात और सीएम योगी के निर्देशों के बाद गोपाल गुप्ता के साथ-साथ बशीरगंज के स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है.

ख़बरें फटाफट

​बहराइच:  बहराइच में बीते दिनों 21 जुलाई को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले के दौरे पर थे. बेडाना पुर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उन्होंने खुले मंच से महसी और नानपारा तहसील को 352 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी. लेकिन इस सरकारी कार्यक्रम के बीच एक ऐसी घटना घटी जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया सीएम योगी की नजर तमाम प्रदर्शनी के साथ स्थानीय उद्यमी ओडीओपी गोपाल गुप्ता जी पर पड़ी. ​कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण करते समय मुख्यमंत्री खुद गोपाल जी के स्टॉल पर पहुंचे, उनसे बेहद आत्मीयता से मुलाकात की और उनके बिजनेस का हाल-चाल जाना. इतना ही नहीं, सीएम ने मौके पर मौजूद जिलाधिकारी DM को सख्त निर्देश दिए कि गोपाल जी के इस बिजनेस को आगे बढ़ाने और विस्तार देने में हर संभव मदद की जाए.

आखिर कौन हैं गोपाल गुप्ता?

​बहराइच शहर के मोहल्ला बशीरगंज के रहने वाले​गोपाल गुप्ता ने लगभग 15 वर्ष पूर्व अपने इस बिजनेस की शुरुआत एक छोटे स्तर से की थी. सालों की लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने अपने काम को इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज सूबे के मुखिया भी उनके मुरीद हैं. ​मुख्यमंत्री कार्यालय से मिल चुकी है तारीफ ​यह पहली बार नहीं है जब गोपाल जी के काम को सराहा गया है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री कार्यालय से उन्हें आधिकारिक प्रशस्ति पत्र भेजा जा चुका है, जिसमें सीएम योगी ने उनके इस हुनर और उद्यमशीलता की जमकर तारीफ की थी. ​प्रदर्शनी में हुई इस ताजा मुलाकात और सीएम योगी के निर्देशों के बाद गोपाल गुप्ता के साथ-साथ बशीरगंज के स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है. अधिकारियों को मिले निर्देशों के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि बहराइच के इस लोकल बिजनेस को जल्द ही एक बड़ा मंच और नई उड़ान मिलेगी.

जिले की महिलाओं को भी मिल रही है नई पहचान

गोपाल गुप्ता जी ने लोकल 18 टीम से खास बातचीत में बताया है यह हुनर अपने तक ही सीमित नहीं रखते हैं. जरूरतमंद और बेरोजगार महिलाओं को भी या हुनरमंद बना रहे हैं. फिर चाहे वह महिला जिला कारागार बंदी कैदी ही क्यों ना हो, आज गोपाल गुप्ता जी जिले में लगभग जेल में बंद महिला कैदी और बाहर मिलाकर लगभग 80 महिलाओं को गेहूं के डंठल से मनमोहन कलाकृति बनाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं और उनको आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा रहे हैं. बहुत सारी महिलाएं तो ऐसी हैं आज जो इस बिजनेस को सीख कर अपना रोजगार शुरू कर चुकी है और बेरोजगारी को अलविदा कह चुकी है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top