Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

की स् पीड वाला तूफान दिल् ली से बिहार तक गदर राज् यों में तबाही का अलार्म…


IMD Weather Today: भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों में मौसम का मिजाज लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है. कुछ सप्‍ताह पहले बंगाल की खाड़ी में पैदा हुए तूफान की वजह से बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश जैसे राज्‍यों में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई. इससे बाढ़ जैसे हालात बन गए. इसके बाद मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक शांत रहा. अब एक बार फिर से बंगाल की खाड़ी में नया सिस्‍टम बनने की सुगबुगाहट तेज हो गई है. साइक्‍लोनिक सर्कुलेशन बनने की वजह से बिहार-झारखंड समेत तमाम पूर्वी राज्‍यों में तूफानी हवा के साथ ही मध्‍यम से तेज बारिश होने की संभावना है. उत्‍तर भारत में एक और मौसमी सिस्‍टम एक्टिव होने की स्थिति बनी हुई है. इसके प्रभाव से दिल्‍ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड और जम्‍मू-कश्‍मीर के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ राज्‍यों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कम से कम 20 राज्‍यों के लिए तल्‍ख मौसम का अलर्ट जारी किया गया है.

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 4 से 10 अक्टूबर के बीच पूर्वोत्तर, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भारत के विभिन्न राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर के बीच हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस अवधि के दौरान बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है.

मौसम के मिजाज में बदलाव की वजह
मौसम में इस बदलाव के पीछे सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण, पूर्वोत्तर बिहार से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से तक फैला ट्रफ और मन्नार की खाड़ी तथा दक्षिणी तटीय तमिलनाडु के आसपास बना चक्रवाती परिसंचरण प्रमुख मौसमी प्रणालियां हैं. इसके अलावा मन्नार की खाड़ी के पास बने परिसंचरण से लेकर पूर्व-मध्य अरब सागर तक एक ट्रफ फैला हुआ है. इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.

5 अक्‍टूबर को दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 6 से 10 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. दिल्‍ली-एनसीआर में अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में पहले के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में बारिश होने से तापमान के और नीचे जाने की संभावना प्रबल है. हालांकि, बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ट्रैफिक जाम की समस्‍या गहरा सकती है. इसके अलावा लोगों को जलभराव से भी दो-चार होना पड़ सकता है.

हरियाणा-पंजाब में 5 अक्‍टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान
हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में बारिश की संभावना है. 7 से 9 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने और झोंकों के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक होने की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से आम जनजीवन के पटरी से उतरने की संभावना है. जलभराव की वजह से यातायात की समस्‍या पैदा होने की आशंका है.

5 अक्‍टूबर को उत्‍तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्‍तर प्रदेश के लिए भी ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 से 10 अक्टूबर तक बारिश के आसार हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. ऐसे में उत्तर प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम की गतिविधियां अलग-अलग दिनों में देखने को मिल सकती हैं. पिछले दिनों हुई मूसलाधार बार‍िश की वजह से प्रदेश में व्‍यापक पैमाने पर जान और माल का नुकसान हुआ था.

जम्‍मू-कश्‍मीर से लद्दाख तक के मौसम में 5 अक्‍टूबर से आएगा बदलाव
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 6 से 8 अक्टूबर तथा 10 अक्टूबर को हल्की से छिटपुट बारिश होने का अनुमान है. 9 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. उच्‍च पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले से ही तापमान में काफी गिरावट आ चुकी है. अब फिर से बारिश होने से अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना प्रबल है.

हिमाचल प्रदेश में 5 अक्‍टूबर को बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में 5 से 10 अक्टूबर तेज हवा के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 6 से आठ अक्टूबर के दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्र8ति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. हिमाचल प्रदेश में इस बारिश के सीजन में मौसम का तेवर काफी तल्‍ख रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में आने वाला समय भी खराब ही रहेगा.

5 अक्‍टूबर को उत्‍तराखंड में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के लिए बेहद खराब मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. इसके अलावा 5 से 7 अक्टूबर के बीच तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है. प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं. ऐसे में आमलोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बिहार में 5 अक्‍टूबर को भी बारिश की संभावना
IMD ने बिहार के लिए ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो बिहार में 5 अक्‍टूबर 2026 को भी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा बिहार में 6 से 10 अक्टूबर के बीच आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. वेदर एक्‍सपर्ट ने इस दौरान लोगों को बारिश के दौरान खुले में न जाने की सलाह दी है. बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्र‍ति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं.

5 अक्‍टूबर को झारखंड में मौसम का मिजाज रह सकता है तूफानी
मौसम विभाग की ओर से ताजा बुलेटिन में झारखंड का भी उल्‍लेख किया गया है. आईएमडी ने बताया कि झारखंड में 5 से 9 अक्टूबर तक बारिश होने की पूरी संभावना है. झारखंड में 7 और 8 अक्टूबर को बिजली गिरने और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है.

बंगाल-ओडिशा में 5 अक्‍टूबर को तूफान और बारिश की चेतावनी
पूर्वी भारत के राज्यों में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भी 5 से 10 अक्टूबर तक हल्की से छिटपुट बारिश का अनुमान है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में 6 और 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. ओडिशा में 7 और 8 अक्टूबर को बिजली गिरने और गरज-चमक का असर देखने को मिल सकता है.

5 अक्‍टूबर को पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. अरुणाचल प्रदेश तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 से 10 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 5 से 10 अक्टूबर के दौरान बारिश का अनुमान है. चार अक्टूबर को असम और मेघालय में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसी दिन इन क्षेत्रों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 5 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. लगातार बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर जलभराव और यातायात संबंधी परेशानियां पैदा होने की आशंका को देखते हुए लोगों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की जरूरत है.

5 अक्‍टूबर को मध्‍य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
मध्य भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. छत्तीसगढ़ में 6 से 10 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर बारिश का अनुमान है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अक्टूबर और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 9 तथा 10 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. विदर्भ में 6 अक्टूबर को हल्की से छिटपुट बारिश की संभावना है. छत्तीसगढ़ में 6 से 8 अक्टूबर के बीच गरज-चमक और बिजली गिरने का अनुमान है. विदर्भ में भी 6 अक्टूबर को आकाशीय बिजली गिर सकती है. हालांकि, इन क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां अलग-अलग स्थानों पर होने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश के लिए अलग-अलग समयावधि निर्धारित की गई है.

5 अक्‍टूबर को दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का असर
दक्षिण भारत के राज्यों में 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में इस अवधि के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 5 से 6 अक्टूबर, जबकि केरल और माहे में 7 और 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 7 से 10 अक्टूबर के बीच बारिश हो सकती है. केरल और माहे में 5 से 6 अक्टूबर तथा 9 और 10 अक्टूबर को कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है. तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 6 अक्टूबर के दौरान भी व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 5 से 8 अक्टूबर के बीच गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है.

5 अक्‍टूबर पश्चिमी भारत में हल्की बारिश, कोंकण-गोवा में उमस
पश्चिमी भारत में कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 7 और 8 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. हालांकि, कोंकण और गोवा में 5 अक्टूबर को गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने की संभावना है. ऐसे मौसम में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में लंबे समय तक रहने से बचने और मौसम की स्थिति के अनुसार सावधानी बरतने की जरूरत है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top