Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

केसरिया सफेद और हरे फूलों से सजा मां का दरबार मिर्जापुर में दिखा देशभक्ति और आस्था का संगम…


Last Updated:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में तिरंगे के रंगों में विशेष श्रृंगार किया गया. फूलों और सजावटी सामग्री से किए गए इस श्रृंगार ने भक्तों का मन मोह लिया. विशेष पूजा और आरती के दौरान मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु उत्साहित नजर आए.

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में तिरंगे में मां का श्रृंगार किया गया. तीन रंग में हुए श्रृंगार ने भक्तों के मन को मोह लिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मां का का हर वर्ष विशेष श्रृंगार किया जाता है. हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मां का श्रृंगार किया गया, जो बेहद खास रहा.

मां विंध्यवासिनी के मंगला आरती में विशेष तिरंगे का श्रृंगार किया गया. पुष्पों और कुछ आर्टिफिशियल फूलों की मदद से श्रृंगार व पूजन किया गया. भक्त मां के विशेष श्रृंगार को देखने के लिए लालायित नजर आए.

मां विंध्यवासिनी की त्रिकोण परिक्रमा में आने वाले मां अष्टभुजा का भी स्वतंत्रता दिवस पर खास श्रृंगार किया गया था. मां का विशेष पूजन और अर्चन किया गया. भक्त मां के नवरूप को देखकर श्रद्धालु निकाल हो गए.

Add News18 as
Preferred Source on Google

विंध्य पर्वत पर विराजमान मां कालीखोह में का आजादी के अवसर पर खास और दिव्य श्रृंगार किया गया. विशेष श्रृंगार और पूजन को देखने के लिए दूर-दूर से भक्त आए हुए थे. भक्त के नवरूप को देखकर मां के श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए.

मिर्ज़ापुर के ये 4 ऐसे मंदिर है, जहां हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष श्रृंगार और पूजन का आयोजन होता है. मां के धाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी विशेष आयोजन किया जाता है. भक्तों को देखते हुए उनके अनुसार श्रृंगार किया जाता है.

मां विंध्यवासिनी की चार पहर की आरती में मां का विशेष श्रृंगार व पूजन होता है. भक्तों की सुविधा के अनुसार मां का पूजन व अर्चन किया जाता है. मां का यह दृश्य बेहद ही खास रहता है, जिसे देखने के लिए भक्त लालायित नजर आते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top