Last Updated:
Old Sticker Removal Tips: त्योहार, पूजा या किसी खास आयोजन के दौरान फर्श पर सजावटी स्टीकर लगाना आम है. लेकिन लंबे समय तक चिपके रहने पर इन्हें हटाना मुश्किल हो जाता है और फर्श पर गोंद के निशान रह जाते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू और देसी तरीकों की मदद से पुराने स्टीकर और उनके चिपचिपे अवशेष हटाए जा सकते हैं. इससे फर्श को बिना ज्यादा मेहनत के दोबारा साफ किया जा सकता है.
जालोर/ आमतौर पर देखा जाता हैं कि त्योहार, पूजा या किसी खास आयोजन के समय घर के फर्श पर सजावटी स्टीकर लगाना आम बात है. कुछ दिनों बाद यही स्टीकर परेशानी का कारण बन जाते हैं. लंबे समय तक चिपके रहने से स्टीकर का रंग गहरा पड़ जाता है और उसे निकालने के बाद फर्श पर गोंद भी चिपका रह जाता है. ऐसे में कुछ आसान घर के और देसी तरीकों से फर्श को फिर से साफ किया जा सकता है. कई बार स्टीकर का रंग भी गहरा पड़ जाता है और निकालने के बाद फर्श पर चिपचिपा गोंद रह जाता है.
अगर स्टीकर बहुत ज्यादा पुराना नहीं है तो उसे हटाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक साफ कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर अच्छी तरह निचोड़ लें और कुछ मिनट तक स्टीकर के ऊपर रख दें. गर्मी और नमी से स्टीकर का गोंद नरम होने लगता है. इसके बाद स्टीकर के किसी एक कोने को धीरे-धीरे उठाकर खींचें और बिना जल्दबाजी के पूरा स्टीकर निकाल लें.
स्टीकर निकलने के बाद भी अगर फर्श पर गोंद चिपका रह गया है तो घर में मौजूद तेल काम आ सकता है. इसके लिए थोड़ी मात्रा में सरसों का तेल या सामान्य खाना पकाने वाला तेल गोंद वाली जगह पर लगाएं और करीब 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़कर सफाई करें. जरूरत पड़ने पर तेल दोबारा लगाकर इस प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जिद्दी गोंद और पुराने निशानों के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़े से बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे कुछ देर के लिए निशान वाली जगह पर लगाकर छोड़ दें. इसके बाद मुलायम कपड़े से धीरे-धीरे साफ करें. कुछ फर्शों पर नींबू या सिरके का इस्तेमाल भी किया जाता है, लेकिन संगमरमर और प्राकृतिक पत्थर के फर्श पर इन चीजों से बचना चाहिए.
स्टीकर और गोंद पूरी तरह हट जाने के बाद फर्श की आखिरी सफाई करना भी जरूरी है. इसके लिए हल्के साबुन या फ्लोर क्लीनर को पानी में मिलाकर फर्श पर पोछा लगाएं और फिर साफ पानी से दोबारा पोछा कर लें. अंत में सूखे कपड़े से फर्श को पोंछ दें. सफाई के दौरान ब्लेड, चाकू या नुकीली वस्तु का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे टाइल्स पर खरोंच आ सकती है.