Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनबाद में झाड़ियों में मिला युवक का शव सिर और आंख के ऊपर मिले चोट के निशान मौत की वजह स्पष्ट नहीं…




धनबाद के गोंदूडीह ओपी क्षेत्र में रविवार को झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे जोनल ट्रेनिंग स्कूल के पास लाल बंगला के आगे झाड़ियों में पड़ा था। स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान वासेपुर न्यू कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय शाहबाज अहमद उर्फ अमन खान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक मोड़ थाना और गोंदूडीह ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर युवक के बारे में जानकारी जुटाई। सिर और आंख के ऊपर मिले चोट के निशान गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि जिस स्थान पर युवक का शव मिला है, वहां बड़े-बड़े पत्थर मौजूद हैं। युवक के सिर के एक तरफ और आंख के ऊपर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कब पहुंचा था और उसके साथ उस समय कौन-कौन लोग थे। मौत की वजह और शव झाड़ियों तक पहुंचने की जांच फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि शाहबाज अहमद की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव झाड़ियों तक कैसे पहुंचा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवक के आखिरी बार कब और किसके साथ देखे जाने की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज से मिलने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top