Last Updated:
बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई बर्बरता के बाद एक तरफ जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने इस संगीन अपराध को ‘मानसिक बीमारी’ और ‘युवाओं की कुंठा’ बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.
नई दिल्ली. बिहार के जमुई में स्कूली छात्रा के साथ हुई छेड़खानी और अभद्रता के वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार को इस मामले में बिहार पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव का हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. नंदन यादव के पैर में गोली लगी है. एनकाउंटर की खबर आते ही इस पर राजनीति तेज हो गई. दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर तीखी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.
जब पत्रकारों ने जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना पर उनसे सवाल पूछा, तो सपा नेता रामजी लाल सुमन ने घटना की सीधी निंदा करने या कड़े कानून की वकालत करने के बजाय इसे ‘नई पीढ़ी की मानसिक बीमारी और कुंठा’ करार दे दिया. रामजी लाल सुमन ने कहा, ‘यह पूरी तरह से एक मानसिक बीमारी है. यह नई पीढ़ी के बीच की कुंठा फ्रस्ट्रेशन है.’
#WATCH | Delhi | On Jamui incident, SP leader Ramji Lal Suman says, “It is purely a mental illness. It is frustration among the new generation. Secondly, according to the NCRB report, the highest number of such incidents are happening in BJP-ruled states. So, overall, an incident… pic.twitter.com/qF8XAttcD0