Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पलामू में किलो अफीम जब्त दो तस्कर गिरफ्तार लाख की अफीम बरामद बिहार के गया से खरीदने पहुंचा था एक आरोपी…




पलामू पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 50 लाख रुपए कीमत की 9.660 किलो अफीम बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक बिहार के गया जिले का रहने वाला है। वह अफीम खरीदने के लिए छतरपुर पहुंचा था। पुलिस ने उसके पास से अफीम के अलावा एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की है। सोमवार शाम एसपी कपिल चौधरी को छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई गांव में अफीम की खरीद-बिक्री की जानकारी मिली। इस पर एसडीपीओ छतरपुर प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने करमा चराई रोड स्थित पथलगढ़ा के पास छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर वाहन जांच शुरू की। आधी रात को पुलिस ने तेज रफ्तार से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की। चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी रंजन रजक (36) बिहार के डुमरिया का रहने वाला निकला। उसकी मोटरसाइकिल की डिक्की से 2.660 किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने रंजन से पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर करमा चराई निवासी दयानंद प्रसाद (60) के घर पर छापा मारा गया। मिट्टी के घर के एक कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 7 किलो अफीम मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में छतरपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top