Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

क्रूड ने दी राहत तो मेटल बैंक शेयरों ने लगाई रफ्तार अंक चढ़कर बंद


नई दिल्ली. शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और कारोबार आगे बढ़ने के साथ तेजी मजबूत होती गई. निवेशकों को कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से राहत मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की उम्मीद भी बाजार के लिए सकारात्मक संकेत बनी रही. भारत अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए क्रूड की कीमतों में गिरावट से महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव कम होने की उम्मीद रहती है. हालांकि, अमेरिका-ईरान के बीच किसी समझौते की पुष्टि नहीं हुई थी. इसी वजह से बाजार में तेजी के साथ सतर्कता भी बनी रही.

दोपहर के कारोबार में खरीदारी का दायरा बढ़ता नजर आया. बैंकिंग, मेटल और घरेलू कारोबार से जुड़ी कंपनियों में निवेशकों ने दिलचस्पी दिखाई. इसका असर बाजार की चौड़ाई पर भी दिखा. निफ्टी की 50 कंपनियों में 35 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. यानी गिरने वाले शेयरों की तुलना में चढ़ने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा रही. दिन खत्म होने पर Sensex 299 अंक की मजबूती के साथ 74,828 पर बंद हुआ. वहीं Nifty 118 अंक बढ़कर 23,447 पर पहुंच गया. Nifty Bank में 333 अंक की तेजी रही और यह 56,549 पर बंद हुआ. Midcap Index भी 433 अंक चढ़कर 62,396 पर पहुंचा.

बाजार में सबसे ज्यादा हलचल मेटल शेयरों में रही. Tata Steel, JSW Steel और Hindalco करीब 3 फीसदी तक चढ़े और प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल रहे. स्टील की कीमतों में सुधार की उम्मीद ने इस सेक्टर के शेयरों को सपोर्ट दिया. SAIL में तो करीब 6 फीसदी की तेजी देखने को मिली. निवेशकों को उम्मीद है कि अगर स्टील उत्पादों के दाम बेहतर बने रहते हैं तो कंपनियों की कमाई को फायदा मिल सकता है. हालांकि, यह फिलहाल बाजार की उम्मीद है और इसका असली असर कंपनियों के वित्तीय नतीजों में दिखाई देगा. ऐसे में आगे आने वाले तिमाही आंकड़े मेटल शेयरों की अगली दिशा के लिए अहम रहेंगे.

September 23, 202615:18 IST

Gold Flake Premium फिर महंगी, ITC और Godfrey Phillips के शेयर चढ़े

सिगरेट की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर के बाद ITC और Godfrey Phillips के शेयरों में बुधवार को तेजी देखने को मिलीइकॉनमी रिपोर्ट के मुताबिक ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Gold Flake Premium की कीमत करीब 8% बढ़ा दी हैइकॉनमी अब 10 सिगरेट वाली पैक की कीमत ₹125 से बढ़कर ₹135 हो गई हैइकॉनमी यह इस साल इस ब्रांड की दूसरी कीमत बढ़ोतरी हैइकॉनमी जून में भी इसकी कीमत ₹115 से बढ़ाकर ₹125 की गई थीइकॉनमी यानी 2026 में अब तक Gold Flake Premium करीब 17.4% महंगी हो चुकी हैइकॉनमी खबर के बाद Godfrey Phillips का शेयर करीब 2% और ITC का शेयर करीब 1.2% ऊपर कारोबार कर रहा थाइकॉनमी

September 23, 202614:44 IST

Tata Group Stocks: टाटा टेक शेयरों में बंपर तेजी, ब्रोकरेज की रिपोर्ट से निवेशकों में लौटी खुशी

टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) के शेयरों में आज शानदार तेजी देखने को मिली है, जिससे इसके आईपीओ निवेशकों को बड़ी राहत मिली है. हाल ही में एक प्रमुख ब्रोकरेज फर्म द्वारा कंपनी पर बुलिश रिपोर्ट जारी करने के बाद, आज टाटा टेक के शेयरों में 3% से ज्यादा का भारी उछाल दर्ज किया गया. ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि कंपनी के पास भविष्य में मजबूत ग्रोथ की अच्छी संभावनाएं हैं, और इसके मजबूत ऑर्डर बुक ने निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ा दिया है. इस सकारात्मक रुख के चलते शेयर ने बाजार में एक शानदार रिकवरी दिखाई है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.

September 23, 202614:33 IST

Airtel Money IPO: लंदन में बजेगा भारतीय कंपनी का डंका, एयरटेल मनी ला रही है IPO

Airtel Money IPO: करीब एक दशक के लंबे अंतराल के बाद कोई बड़ी भारतीय कंपनी विदेशी शेयर बाजार में दस्तक देने जा रही है. भारती एयरटेल की मोबाइल फाइनेंशियल सर्विस यूनिट ‘एयरटेल मनी’ (Airtel Money) जल्द ही लंदन में अपना आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी कर रही है. इस मेगा लिस्टिंग के जरिए कंपनी का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय बाजार से बड़ी पूंजी जुटाना और ग्लोबल इन्वेस्टर्स को आकर्षित करना है. इस कदम से एयरटेल को अपने अफ्रीकी और अन्य वैश्विक मोबाइल मनी ऑपरेशंस का विस्तार करने में भारी मदद मिलेगी. लगभग 10 साल बाद किसी भारतीय कंपनी की इस विदेशी लिस्टिंग पर दुनियाभर के निवेशकों और बाजार विशेषज्ञों की नजरें टिकी हुई हैं.

September 23, 202614:07 IST

HDFC बैंक Share: 7 दिन में मार्केट कैप में जोड़े 87,000 करोड़ रुपये, 52 हफ्ते के निचले स्तर से मजबूती से वापसी

HDFC बैंक Share: HDFC बैंक के शेयरों में पिछले सात दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. इस दौरान बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन में करीब 87,000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है. शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर से मजबूती के साथ वापसी कर रहा है. बाजार के जानकारों का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में आई सकारात्मक धारणा और निवेशकों के बढ़ते भरोसे से यह उछाल आया है.

September 23, 202613:32 IST

Abakkus AMC IPO: अबाक्कस एसेट मैनेजर का IPO जल्द, सुनील सिंघानिया की कंपनी कर रही है ऑफर फॉर सेल

Abakkus AMC IPO: सुनील सिंघानिया के नेतृत्व वाली अबाक्कस एसेट मैनेजर ने IPO के लिए DRHP दाखिल कर दिया है. करीब 41,000 करोड़ रुपये के एसेट अंडर मैनेजमेंट वाली इस कंपनी का यह पब्लिक इश्यू मुख्य रूप से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी प्रमोटर और मौजूदा निवेशक अपने हिस्से के शेयर बेचेंगे. बाजार में सुनील सिंघानिया लंबे समय से जाने-माने निवेश सलाहकार रहे हैं और अब उनकी खुद की कंपनी शेयर बाजार में उतरने जा रही है.

September 23, 202613:00 IST

PC Jeweller Share Update: पीसी ज्वैलर्स का शेयर बना रॉकेट, 6 महीनों में 83% उछला

PC Jeweller Share Update: पीसी ज्वैलर्स के शेयरों में पिछले कुछ समय से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कंपनी ने अपना 98 फीसदी कर्ज चुका दिया है, जिसके बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और शेयर ने रॉकेट की तरह उड़ान भरी है. पिछले छह महीनों में शेयर में करीब 83 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है. बाजार के जानकारों का कहना है कि कर्ज के बोझ से लगभग मुक्त होने के बाद कंपनी की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई है, जिससे आगे भी शेयर में और तेजी के आसार बन रहे हैं.

September 23, 202612:54 IST

IDFC First Bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचे, मोतीलाल ओसवाल ने दी बाय रेटिंग

IDFC First Bank share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों में बुधवार को करीब 2 फीसदी की तेजी आई और ये 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर अपनी रेटिंग को ‘न्यूट्रल’ से अपग्रेड करके ‘बाय’ कर दिया है. साथ ही प्राइस टारगेट को 90 रुपये से बढ़ाकर 105 रुपये कर दिया गया है, जिससे मौजूदा स्तर से 23 फीसदी की अपसाइड का संकेत मिलता है. ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक ने पिछले तीन साल में बैलेंस शीट में मजबूत ग्रोथ दर्ज की है, जहां एडवांस में 21 फीसदी और डिपॉजिट में 26 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि दर रही है.

September 23, 202612:28 IST

ऑप्टिमस इंफ्राकॉम share price: ऑप्टिएमस इंफ्राकॉम के शेयर दो दिन में 33% उछले, जानें दो बड़ी वजहें

ऑप्टिमस इंफ्राकॉम share price : ऑप्टिएमस इंफ्राकॉम के शेयरों में लगातार दूसरे दिन भी जोरदार तेजी बनी रही और दो दिनों में कुल 33 फीसदी की उछाल दर्ज की गई. 13 सितंबर को शेयर 13 फीसदी चढ़े. तेजी की दो मुख्य वजहें बताई जा रही हैं. पहली, कंपनी ने नथिंग इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ सीएमएफ प्रोडक्ट्स के लिए पार्टनरशिप की है. दूसरी, कंपनी स्क्रीन प्रोटेक्टर बनाने की अपनी क्षमता बढ़ाने जा रही है. इन दोनों ऐलानों से निवेशकों में उत्साह बढ़ा और शेयर में जमकर खरीदारी देखने को मिली.

September 23, 202612:10 IST

Sensex live Update: सेंसेक्स करीब 400 अंक उछला, निफ्टी 23,450 के पार, ग्लोबल संकेतों से बाजार में जोरदार तेजी

Sensex live Update: शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स करीब 400 अंक उछलकर ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 23,450 के स्तर से ऊपर निकल गया. बाजार में इस तेजी के पीछे मुख्य रूप से सकारात्मक वैश्विक संकेत जिम्मेदार बताए जा रहे हैं. दुनियाभर के शेयर बाजारों में आई मजबूती और निवेशकों के बीच बढ़े उत्साह ने घरेलू बाजार को भी सहारा दिया.

September 23, 202612:08 IST

बाजार में उतरते ही 19 फीसदी तक चढ़ा हीरो मोटोकॉर्प

हीरो मोटर्स ने बुधवार को बाजार में दमदार एंंट्री की. शुरुआत में तो स्टॉक्स काफी स्लो दिखे लेकिन घंटेभर के भीतर निवेशकों को 20 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है. हीरो मोटर्स के शेयर बीएसई पर 82.1 रुपये पर लिस्ट हुए, जो करीब 2 फीसदी डिस्काउंट दिखा लेकिन जल्द ही यह 19.14 फीसदी बढ़कर 97.81 रुपये के भाव पहुंंच गया.

September 23, 202612:03 IST

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक शेयरों में तूफानी तेजी, क्या हैं इस बंपर उछाल के मुख्य कारण?

Ola Electric Share Price: ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में हाल ही में 12 प्रतिशत तक का शानदार इंट्राडे उछाल देखा गया है, और पिछले 6 महीनों में यह स्टॉक करीब 80% की छलांग लगा चुका है. इस जबरदस्त तेजी को मुख्य रूप से कंपनी की इन-हाउस बैटरी तकनीक (LFP सेल) में हुई बड़ी प्रगति, ईवी (EV) सेक्टर में लगातार बढ़ती मांग और मजबूत सेल्स मोमेंटम से सहारा मिला है. इसके साथ ही, हाल ही में नए S1Z स्कूटर सीरीज की लॉन्चिंग और भविष्य में कंपनी के राजस्व तथा मुनाफे (profitability) में मजबूत सुधार की उम्मीदों ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिसके चलते स्टॉक में लगातार खरीदारी देखी जा रही है.

September 23, 202611:37 IST

एसएस रिटेल लिमिटेड ने डेढ़ गुना कर दिया पैसा

एसएस रिटेल लिमिटेड के शेयरों ने बुधवार को 424 रुपये की लिस्टिंग के साथ बाजार में दमदार शुरुआत की. कंपनी ने अपने निवेशकों को 51 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है. बीएसई पर कंपनी के शेयर 639.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो आईपीओ से 50.73 फीसदी अधिक है. एनएसई पर शेयर ने 624 रुपये पर कारोबार की शुरुआत की, जो निर्गम मूल्य से 47.16 फीसदी अधिक है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 4,590.34 करोड़ रुपये रहा.

 

September 23, 202610:56 IST

Jindal Supreme IPO Listing : बाजार में आते ही 31 फीसदी दिया रिटर्न

जिंदल सुप्रीम के शेयर 23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट हो गए और पहले ही दिन इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 31 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिलाया. कंपनी के शेयर आज 121.9 रुपये पर लिस्ट हुए हैं. इससे पहले कंपनी के शेयरों को 181 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था. कंपनी का अपर बैंड प्राइस 91 रुपये था, इस लिहाज से लिस्टिंग पर 31 फीसदी का ग्रोथ मिला है.

 

September 23, 202610:11 IST

इन बैंकों के स्टॉक्स उछले

आईडीएफसी बैंक के शेयरों में आज सुबह 1.63 फीसदी का उछाल दिख रहा है, जबकि केनरा बैंक में 1.43 फीसदी और इंडसइंड बैंक में 0.96 फीसदी की तेजी दिख रही है. कोटक महिंद्रा बैंक में भी 0.81 फीसदी का उछाल है, जबकि बैंक ऑफ बड़ौदा के स्टॉक्स में 0.64 फीसदी का उछाल दिख रहा है.

September 23, 202609:52 IST

बैंक और मेटल के स्टॉक चमके

शेयर बाजार में आज शुरुआत से ही तेजी दिख रही है. सेंसेक्स सुबह 200 अंकों की उछाल पर खुला और 9.50 बजे तक 220 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. निफ्टी भी 40 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इस दौरान मेटल और बैंकिेग सेक्टर के स्टॉक्स में उछाल दिख रहा है.

September 23, 202609:12 IST

एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग पर नजर

एनएसई का आईपीओ तो लॉन्च हो गया और लोगों ने पैसे भी लगा दिए, लेकिन अब सभी की निगाह शेयरों की लिस्टिंग पर है. एनएसई के शेयर 24 सितंबर को लिस्ट होने वाले हैं, उससे पहले कंपनी का ग्रे मार्केट प्राइस करीब 2.5 फीसदी टूट गया है. हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट का यही मानना है कि ये स्टॉक अपनी लिस्टिंग पर मुनाफा देकर ही जाएंगे.

September 23, 202608:53 IST

100 डॉलर के पास है कच्चा तेल

ग्लोबल बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव बुधवार सुबह 98.77 डॉलर प्रति बैरल के भाव था, जबकि डब्ल्यूटीआई 89.74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. भले ही दोनों क्रूड में गिरावट दिख रही है, लेकिन अब भी इसकी कीमत काफी ज्यादा बनी हुई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top