Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनबाद में अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ गैंगस्टर फहीम के भाई पर फायरिंग करने वाले ऑटो ड्राइवर को पुलिस ने मारी गोली…




वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के भाई सानू खान पर हुई फायरिंग के तीसरे दिन घटना में शामिल शूटर चंदन ठाकुर का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने चंदन के मामा जोधन ठाकुर व आमिर कुरैशी समेत उस प्रिंस को भी गिरफ्तार कर लिया था, जो सानू पर फायरिंग के दौरान बाइक चला रहा था। तलाशी में इनके पास से पुलिस को गोलियां समेत पिस्टल मिली हैं। चारों भूली आजाद नगर के रहने वाले हैं। एसएसपी प्रभात कुमार को सूचना मिली थी कि फायरिंग करने वाले अपराधी ईस्ट बसुरिया एक ओपन कास्ट माइंस के पास छिपे हुए हैं। सूचना पर गठित टीम ने छापेमारी की। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो चारों शराब पी रहे थे। पुलिस को देखते ही चंदन ने फायरिंग कर दी। पुलिस वाहन पर गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, भागने के क्रम में प्रिंस जख्मी हो गया। भागने के दौरान ही जोधन और आमिर दबोचे गए। चंदन और प्रिंस को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। चंदन ने चलाई थी गोली, प्रिंस चला रहा था बाइक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सानू पर फायरिंग के दौरान प्रिंस बाइक चला रहा था। वहीं भूली मोड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला चंदन था। चंदन के निशाने पर मोनू नाम एक दूसरा व्यक्ति था। हालांकि फायरिंग की चपेट में फहीम के भाई सोनू समेत दुकानदार सद्दाम और कुमकुम नामक किशोरी आ गए। चंदन और उसके पिता दोनों ही भूली मोड़ से ऑटो चलाते हैं। एजेंटी को लेकर मोनू के साथ उसका विवाद हुआ था। मोनू ने चंदन के साथ गाली-गलौज की थी। जिसके खुन्नस में चंदन उस घटना को अंजाम दिया। क्या हुई थी घटना
21 सितंबर एक जनरल स्टोर में जब सोनू बैठा हुआ था, उसी वक्त ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। फायरिंग में सानू के साथ दुकानदार सद्दाम व यूपी से आई लड़की कुमकुम घायल हो गई थी। सानू के बयान पर प्रिंस, उनके भाई समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। भूली मोड़ में फायरिंग करने वाले चंदन ठाकुर नामक अपराधी पुलिस की गोली से जख्मी हुआ है। तीन और लोग पकड़े गए है। पूछताछ में एजेंटी को लेकर गाली-गलौज के प्रतिशोध में फायरिंग की बात सामने आई है। – प्रभात कुमार, एसएसपी



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top