Last Updated:
समुदाय की घटती आबादी को लेकर गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज ने चिंता जताने के साथ ही नई स्कीम का ऐलान किया है. समुदाय ने तीसरे बच्चे के जन्म पर माता-पिता को ₹50,000 की FD और सम्मान देने की घोषणा की है.
GOOD News: तीसरा बच्चा पैदा करने पर माता-पिता को मिलेगी 50000 की FD, पुरुस्कार भी, इस समुदाय ने किया फैसला.
Good News: बढ़ती जनसंख्या कभी भारत की सबसे बड़ी चिंता थी और नारा दिया गया था हम दो हमारे दो… इस लक्ष्य से एक कदम और ऊपर जाकर लोगों ने सिर्फ एक ही बच्चा पैदा करना शुरू कर दिया. हालांकि अब भारत के एक समुदाय ने अपनी घटती आबादी देखकर लोगों से ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है और तीसरे बच्चे के जन्म पर माता-पिता को 50 हजार रुपये की फिक्स्ड डिपोजिट और सम्मान देने का ऐलान किया है.
अपने समुदाय की संख्या बढ़ाने के लिए गुजरात के कच्छ कड़वा पाटीदार समाज (केकेपीएस) ने एक योजना की घोषणा की है. इस योजना के तहत समुदाय के उन माता-पिता को 50,000 रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) दिया जाएगा, जिनका तीसरा बच्चा होगा.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक यह योजना हाल ही में दक्षिण गुजरात के जोनल मीटिंग में चर्चा में आई. जहां समुदाय के नेताओं ने चिंता जताई कि युवा जोड़े सिर्फ एक बच्चा पैदा कर रहे हैं या बच्चे पैदा ही नहीं कर रहे हैं, इससे उनकी आबादी लगातार घट रही है. अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले समय में उनका समुदाय बहुत छोटा रह जाएगा. ऐसे में कड़वा पटेल समाज ने लोगों को तीसरा बच्चा पैदा करने पर प्रोत्साहित करने की योजना निकाली है और तीसरे बच्चे के माता-पिता को सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित करने का भी ऐलान किया है.
समुदाय के नेताओं ने कहा कि इस पहल का मकसद जाति, धर्म और उम्र के आधार पर आबादी के असंतुलन को दूर करना और युवा सदस्यों को बड़े परिवार बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है.
केकेपीएस के दक्षिण गुजरात जोन के उपाध्यक्ष जवेरीलाल रमणी ने कहा, “यह विचार इसलिए आया क्योंकि हमने देखा कि समुदाय के युवा या तो बच्चे पैदा नहीं कर रहे या सिर्फ एक बच्चा पैदा कर रहे हैं. एफडी के जरिए हम उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं.”
समुदाय के नेताओं के अनुसार, दक्षिण गुजरात में केकेपीएस की आबादी करीब 17,000 है और यह घट रही है. इसे बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया है. वे चाहते हैं ज्यादा से ज्यादा युवा इस योजना का लाभ उठाएं.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें