Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

धनबाद में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा मौत लेन पर असर्फी अस्पताल के पास हुआ हादसा अब तक नहीं हो सकी पहचान…




धनबाद के 8 लेन स्थित असर्फी अस्पताल के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया है, जिससे पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top