Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एक सप्ताह से लापता शुभम साव का शव मिला वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिली लाश घर से काम पर निकला था…




गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक सप्ताह से लापता 28 वर्षीय शुभम कुमार साव का शव वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला है। शुभम 27 सितंबर को घर से काम के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। शुभम दोपहर करीब दो बजे अपनी बाइक से गादी श्रीरामपुर स्थित श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज में काम पर गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। शुभम के पिता किशोर प्रसाद गुप्ता ने मुफ्फसिल थाना में उसके लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। इस मामले में एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि लापता युवक शुभम साव का शव वाटरफॉल के पास बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top