Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गिरिडीह में प्रेमी प्रेमिका को पेड़ से बांधकर रखा बिहार से आया था प्रेमी ग्रामीणों ने महिला संग पेड़ से बांधकर पीटा पुलिस…




गिरिडीह के गावां थाना क्षेत्र के झाराढाब गांव में शादीशुदा महिला से मिलने बिहार से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद युवक और महिला दोनों को एक पेड़ से बांध दिया गया। ग्रामीण दोनों से उनके संबंधों को लेकर पूछताछ करने लगे। इस दौरान दोनों के साथ मारपीट किए जाने की भी बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि बिहार के नवादा जिले के बिशनपुर गांव निवासी युवक का झाराढाब गांव की एक शादीशुदा महिला से कथित रूप से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवक रविवार को महिला से मिलने उसके गांव पहुंचा था। वह महिला के घर पहुंचा ही था कि इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और महिला को भी उसके घर से बाहर बुला लिया। पेड़ से बांधकर ग्रामीण करते रहे पूछताछ ग्रामीणों ने दोनों को एक पेड़ से बांध दिया और उनके कथित संबंधों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि पूछताछ के दौरान दोनों के साथ मारपीट भी की गई। काफी देर तक युवक और महिला पेड़ से बंधे रहे। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। घटना की जानकारी किसी व्यक्ति ने गावां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया और अपने साथ थाने ले आई। घटना के बाद दोनों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी गई। वहीं, दोनों को पेड़ से बांधकर पूछताछ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण दोनों से पूछताछ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अब वीडियो और घटनास्थल से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस बोली- जांच के बाद स्पष्ट होगी पूरी स्थिति गावां थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने बताया कि दो लोगों को पेड़ से बांधकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों को मुक्त कराकर थाने ले आई। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक स्थिति पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top