Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

न सड़क का ट्रैफिक न जाम का झंझट बस मिनट में गेटवे ऑफ इंडिया से पहुंचेंगे एयरपोर्ट…


Last Updated:

Water Taxi in Mumbai : अगर आप भी मुंबई में रहते हैं या वहां किसी काम से आनाजाना है तो पता होगा कि ताज होटल या गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जाना कितना मुश्किल होता है. ट्रैफिक जाम के साथ ईंधन की खपत आपकी जेब और समय दोनों पर भारी पड़ती है. लेकिन, इस समस्या से निपटने के लिए सरकार ने हल खोज लिया है और जल्द ही इस रूट पर वॉटर टैक्सी चलानी शुरू हो जाएगी.

न सड़क का ट्रैफिक न जाम का झंझट, बस 30 मिनट में पहुंचेंगे एयरपोर्टZoom

इलेक्ट्रिक वॉटर टैक्सी ये 30 मिनट में नवी मुंबई एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे.

नई दिल्ली. अगर आप मुंबई गए होंगे तो वहां की सड़कों पर लगने वाले से जाम से भी आपका सामना जरूर हुआ होगा. कहा जाता है कि मुंबई का ट्रैफिक पार करना हर किसी के बस की बात नहीं. अगर यह ट्रैफिक आपके फ्लाइट पकड़ने या ट्रेन पकड़ने के रास्ते में आ जाए तो समस्या और बढ़ जाती है. मुंबईवालों की इसी समस्या को हल करने के लिए सरकार ने अरब सागर में वाटर टैक्सी चलाने का फैसला किया है. इससे महज 30 मिनट में ही गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक का सफर पूरा हो जाएगा.

महाराष्ट्र सरकार ने पोर्ट ऑफ स्टॉकहोम से 11 ऐसी इलेक्ट्रिक बोट मंगाई हैं, जिनका इस्तेमाल गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट के बीच किया जाएगा. इन बोट को कैंडेला हाइड्रोफॉइल बोट कहते हैं और इसकी स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है. इस बोट में एक बार में 30 यात्रियों को ले जाने की क्षमता होती और यह एक फेरा 30 मिनट में आराम से पूरा कर लेगी. अभी सड़क मार्ग से गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक जाने में 1.30 से 2 घंटे तक का समय लग जाता है और इसमें ईंधन भी काफी ज्यादा खर्च होता है.

कितनी होगी इस बोट की स्पीड
यह क्रूज बोट 25 नॉट यानी करीब 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से पानी में चल सकेगी. इसके स्वीडन की मरीन टेक कंपनी ने तैयार किया है और इसे मुंबई की कंपनी जलविमान संचालित करेगी. इस बोट को पूरी तरह कंप्यूटर से गाइड किया जाएगा और इसका ज्यादातर हिस्सा पानी के ऊपर रहेगा. इससे बोट को चलाने में कम एनर्जी की जरूरत होगी. यह बोट 80 फीसदी एनर्जी का इस्तेमाल करेगी और बाकी 20 फीसदी ताकत पानी के बहाव से लेती है, जिससे इसकी क्षमता बढ़ जाती है.

साउंडप्रूफ होंगे इसके चैंबर
इस बोट को पूरी तरह साउंडप्रूफ बनाया गया है और इसमें एसी के साथ वाईफाई सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी. इस बोट का नेटवर्क आगे बढ़ाए जाने की तैयारी है. शुरुआत में इसे भले ही गेटवे ऑफ इंडिया से नवी मुंबई एयरपोर्ट तक चलाया जाएगा, लेकिन बाद में इसका रूट विस्तार अलीबाग से लेकर एलीफैंट आईलैंड तक किया जा सकता है. इस वॉटर टैक्सी के चलाए जाने के बाद एयरपोर्ट जाने वालों को ट्रैफिक जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top