Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

महुआडांड़ में सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत




लातेहार | जिले के खिलाड़ियों ने 3-4 अक्टूबर को रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, होटवार में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड अंडर-17 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक जीते। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की ओर से कराई गई प्रतियोगिता के पहले दिन लातेहार ने 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किए। बालक अंडर-17 में अनीत उरांव ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीता। प्रिंस तिर्की ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका अंडर-17 में आकांक्षा मिंज ने ऊंची कूद में रजत पदक जीता। अनूपा उरांव ने 800 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया। महुआडांड़ | गुजरात के वाडनगर से वाराणसी जा रही भाजपा की ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का स्वागत किया गया। कुरुंद मोड़ पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और सांसद कालीचरण सिंह के नेतृत्व में बाइक सवार जत्थे का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बंशी यादव भी मौजूद रहे। आयोजन में सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। यात्रा दल ने रात में बंधन पैलेस और बीएनके रेजीडेंस में विश्राम किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top