Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बालूमाथ में अवैध कोयला परिवहन करते पांच हाइवा जब्त पुलिस और एसआईएसएफ की संयुक्त कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप…




लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच कोयला लदे हाइवा वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी और एसआईएसएफ की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर की। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त टीम को क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयले के परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने अभियान चलाकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच कोयला लदे हाइवा वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पिकेट लाया गया है। पुलिस द्वारा वाहनों में लदे कोयले से संबंधित कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जा रही है। बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने पांच कोयला लदे हाइवा जब्त किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top