Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

प्याज की करने जा रहे हैं खेती सही मिट्टी और किस्म के साथ रखें इन बातों का खास ख्याल…


होमताजा खबरकृषि

प्याज की करने जा रहे हैं खेती? सही मिट्टी और किस्म के साथ रखें ये ख्याल

Last Updated:

Onion Farming Tips: लक्ष्मीकांत आजाद, मोदनगंज प्रखंड के जय किशुन बिगहा के रहने वाले हैं. वह एक प्रगतिशील किसान हैं. अनेकों तरह की फैसले उगाते हैं. मौजूदा समय में रबी फसल के लिए 2 एकड़ में प्याज की खेती करने जा रहे हैं. आलू भी लगाते हैं. उन्होंने प्याज की खेती से संबंधित कई अहम जानकारी लोकल 18 की टीम से साझा की.

ख़बरें फटाफट

जहानाबाद: बिहार में रबी फसल की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस सीजन प्रदेश में गेहूं की फसल बड़े पैमाने पर होती है. इसके अतिरिक्त प्याज, आलू समेत अन्य फसलें भी लगाई जाती हैं. जहानाबाद जिले के किसान लक्ष्मीकांत आज़ाद 2 एकड़ से अधिक खेत में प्याज की खेती करते हैं. इसके लिए अभी सही मिट्टी तैयार करना शुरू कर दिया है. उनका मानना है कि सही किस्म का चयन और सही समय से फसल की तैयारी बेहतर उत्पादन दिला सकती है. यही कारण है कि हमने ससमय प्याज उत्पादन की तैयारी शुरू कर दी है.

लक्ष्मीकांत आजाद, मोदनगंज प्रखंड के जय किशुन बिगहा के रहने वाले हैं. वह एक प्रगतिशील किसान हैं. अनेकों तरह की फैसले उगाते हैं. मौजूदा समय में रबी फसल के लिए 2 एकड़ में प्याज की खेती करने जा रहे हैं और आलू भी लगाते हैं. उन्होंने प्याज की खेती से संबंधित कई अहम जानकारी लोकल 18 की टीम से साझा की.

प्याज की खेती का सही तरीका
लक्ष्मीकांत आजाद ने कहा, “प्याज की खेती के लिए पहले नर्सरी तैयार करना होता है. नर्सरी का सही समय 15 अक्टूबर से शुरू हो जाता है. वहीं, अक्टूबर के अंत तक प्याज की नर्सरी लगाई जाती है. नर्सरी लगाते समय किसानों को कई बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है. सही किस्म का चयन के साथ मिट्टी की जुताई के अलावा फसल में जैविक खाद का प्रयोग जरूरी है. पौधों की जड़ों में वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल करने से सही उपज मिलता है. इसके साथ-साथ सिंचाई का भी ध्यान रखना पड़ता है. रबी फसल में यदि आप प्याज की खेती करने जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि अगर मिट्टी केवाल यानी काली है तो खरपतवार की समस्या बहुत कम आएगी. यदि खरपतवार की समस्या कम आती है तो बहुत खर्च बच सकता है और उत्पादन में भी अंतर आ सकता है.

कितना खर्च और कितनी होगी कमाई
किसान आगे बताते हैं कि जब नर्सरी तैयार हो जाए तो रोपाई की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए. 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक प्याज की रोपाई का समय सही माना जाता है. 5 से 6 बार सिंचाई के साथ-साथ खाद का प्रयोग जरूरी है. किसान इन बातों का ध्यान रखते हैं तो प्रति एकड़ अच्छा उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं. 1 एकड़ प्याज की खेती करने में किसान को करीब 35 से 40 हजार रुपए के बीच कुल खर्च बैठता है. वहीं, प्रति क्विंटल ₹1500 भी प्याज अगर बिक जाता है तो एक सीजन में आप 80 से 90 हजार रुपए तक का मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. हमलोग बंगाल से प्याज का बीज मंगवाते हैं. अगर किसान इन बातों का ध्यान रखते हैं तो प्याज से अच्छी कमाई की जा सकती है.

About the Author

Amit Ranjan

अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top