Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मां शारदा इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बनाई रंगोली



राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिट्टू सिंह (20), पिता ओमप्रकाश सिंह, निवासी क्वार्टर नंबर बी-2/38, धुर्वा के रूप में हुई है। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के गले को जूते के फीते से कसने के निशान मिले हैं। वहीं, उसके सिर पर किसी भारी और मजबूत हथियार से बेरहमी से प्रहार किया गया है। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और वहां काफी खून फैला हुआ दिखाई दे रहा था। घटनास्थल की स्थिति देखकर युवक की निर्मम हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। धुर्वा थाना प्रभारी अनिल तिवारी और हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है। अनगड़ा | मां शारदा इंटरमीडिएट कॉलेज गेतलसूद में शुक्रवार को छात्राओं ने अपनी कला और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए मनमोहक रंगोली बनाई। विद्यालय परिसर के फर्श पर बनाई गई इस रंगोली में छात्राओं ने अपनी मेहनत और कल्पना का पूरा इस्तेमाल किया। प्रधानाचार्य संतोष सिन्हा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। मौके पर शिक्षक शिवशंकर बेदिया, भरत पांडेय, ताराचंद मुंडा व सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top