Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

रेनबो पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी




सिटी रिपोर्टर | बोकारो रेनबो पब्लिक स्कूल चीराचास में शनिवार को 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर शोध आधारित प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रोजेक्ट प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय कांग्रेस के लिए किया गया। शुभारंभ निदेशक शंकर शर्मा, प्राचार्य डॉ. विपुल कुमार सिंह, जिला समन्वयक ओम प्रकाश, निर्णायक राजेन्द्र कुमार, अमन राजन व एसके राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक डॉ. अतेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। मुख्य विषय ‘स्थिरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रहा। डॉ. अतेन्द्र ने कहा कि बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध प्रवृत्ति और नवाचार की भावना विकसित करने का मंच है। जिला समन्वयक ओम प्रकाश ने सभी की प्रशंसा की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top