![]()
छठ पर घर लौटने के लिए ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने पर कई लोग जनरल कोच में सफर कर रहे हैं। वेटिंग टिकट वाले यात्री स्लीपर और एसी कोच के गलियारों, दरवाजों और फर्श पर बैठे दिख रहे हैं। महीनों पहले से सीटों की बुकिंग फुल है। स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में भी लंबी वेटिंग लिस्ट है। रांची से तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेन वहीं, छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। एक सीट पर 7 से 8 लोग बैठ रहे इधर, दिल्ली, मुंबई और गुजरात से झारखंड और बिहार आने वाली ट्रेनों के जनरल कोच में पैर रखने की जगह नहीं है। एक सीट पर 7 से 8 लोग बारी-बारी से बैठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यात्रियों के सफर के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ यात्री कोच की ऊपरी बर्थ से गमछा बांधकर लटकते दिख रहे हैं। कुछ लोग टॉयलेट के पास चादर बिछाकर रात गुजार रहे हैं। शौचालय के अंदर और बाहर लोग भरे पड़े थे मुंबई से आए दिलचंद यादव ने बताया कि भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एक सीट पर 6-7 लोग सफर करने को मजबूर थे। इसके अलावे सीट के बीच में, फर्श पर, लगेज करियर में कपड़ा बांधकर, यहां तक कि शौचालय के अंदर और बाहर लोग भरे पड़े थे। नतीजा यह हुआ कि यात्री शौचालय तक नहीं जा सके। वहीं, कई यात्रियों ने तो पायदान पर बैठकर यात्रा पूरी की।
उनका कहना था कि विशेष ट्रेनों का परिचालन तो करवाया गया, लेकिन उससे भी परेशानी कम नहीं हुई। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे त्योहार से पहले अपने घर पहुंच गए।
तत्काल टिकट की मारामारी और स्पेशल ट्रेनें भी नाकाफी
ट्रेनों में जगह पाने का आखिरी सहारा IRCTC का तत्काल कोटा होता है, लेकिन यात्रियों के लिए वह भी किसी लॉटरी से कम नहीं। बुकिंग शुरू होते ही सर्वर डाउन होने और चंद मिनटों में सीटें ‘रिग्रेट’ होने की शिकायतें आम हैं।
तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला वहीं, छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए, रेलवे ने तीन जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये विशेष ट्रेनें पोडानूर-रक्सौल, चेन्नई सेंट्रल-बरौनी और गोंदिया-पटना के बीच चलेंगी। इनमें से दो जोड़ी ट्रेनें झारसुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी और बोकारो में रुकेंगी। छठ के बाद भी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा दिया है। ये ट्रेनें नवंबर के आखिरी हफ्ते तक चलती रहेंगी। राउरकेला-झंझारपुर, शालीमार-दरभंगा और रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेनें अपने तय दिनों पर चलेंगी, जिससे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे के अनुसार, रांची-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन (08625) 20 और 27 नवंबर को हर शुक्रवार को रांची से रवाना होगी। वापसी में पूर्णिया कोर्ट-रांची स्पेशल (08626) 21 और 28 नवंबर को हर शनिवार को रवाना होगी। इसी तरह, राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल (08105) 19 और 26 नवंबर को हर गुरुवार को रवाना होगी। शालीमार-दरभंगा स्पेशल (08109) 17 और 24 नवंबर को हर मंगलवार को रवाना होगी।
Source link