![]()
जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के कांगोई में मंगलवार रात चोरों ने किराना और गिफ्ट दुकान से करीब 16 हजार रुपए चुरा लिए।
.
चोर दुकान की छत का एस्बेस्टस तोड़कर अंदर घुसे और वारदात के बाद फरार हो गए। दुकान संचालक दिनेश गुप्ता मंगलवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे।
बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो छत का एस्बेस्टस टूटा मिला। जांच करने पर कैश काउंटर से करीब 16 हजार रुपए गायब थे।
दिनेश गुप्ता ने मिहिजाम पुलिस को सूचना देकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच में डॉग स्क्वैड की मदद लेने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की।
जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पाबिया मोड़ पर भी लगातार तीन दिन में चार अलग-अलग दुकानों में चोरी हुई है।
मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच कर रही है।