Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

झरिया में बिचाली लदे मैजिक वाहन में आग लगी डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के पास वाहन जलकर खाक दमकल टीम ने आग बुझाई…




धनबाद के झरिया में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के पास बुधवार को बिचाली लदे मैजिक वाहन में आग लग गई। वाहन कुछ ही देर में जलकर खाक हो गया। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में बिचाली लदी थी और वह ओवरलोड था। उन्होंने आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई। तब तक आग पूरे वाहन में फैल चुकी थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अग्निशमन कर्मचारी संजय कुमार ने बताया कि वाहन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। उन्होंने कहा कि वाहन में बिचाली लदी थी और आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उज्ज्वल प्रमंडल ने कहा कि ज्यादा सामान लोड करने के कारण वाहन की ऊंचाई तय सीमा से अधिक हो जाती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top